फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Heavy rain brought relief from humidity

Faridabad News: झमाझम बारिश ने उमस से दी राहत

Sun, 24 Aug 2025 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain brought relief from humidity
फरीदाबाद में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, उमस से मिली राहत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले में लगातार उमस और गर्मी से जूझ रहे लोगों को शनिवार को हुई झमाझम बारिश ने राहत दी। शुक्रवार को दोपहर में हल्की बूंदाबांदी के बाद गर्मी और उमस और भी बढ़ गई थी, लेकिन शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे से शुरू हुई तेज बारिश ने पूरे शहर का मौसम बदल दिया। बारिश का यह दौर रुक-रुक कर देर रात तक जारी रहा, जिससे तापमान में गिरावट आई। लगातार बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया इससे लोगों को काफी राहत मिली कई दिनों बाद अच्छी बारिश होने से लोगों के चेहरे खिल गए।

शुक्रवार को दोपहर के समय आसमान में बादल छाने के बाद हल्की बारिश हुई थी। हालांकि यह बारिश इतनी कम थी कि जमीन भी पूरी तरह गीली नहीं हो सकी। नमी बढ़ने से तापमान में गिरावट के बजाय उमस और अधिक बढ़ गई। देर शाम तक लोग पसीने और चिपचिपाहट से परेशान रहे। बाजारों और सड़कों पर लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। इसके बाद शनिवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। दोपहर करीब 2 बजे अचानक काले बादलों ने आसमान को घेर लिया और तेज बारिश शुरू हो गई। यह बारिश रुक-रुक कर कई घंटों तक चलती रही। कुछ इलाकों में बारिश तेज रही तो कुछ जगह बूंदाबांदी के रूप में दर्ज की गई। बारिश के दौरान ठंडी हवाएं भी चलीं, जिससे गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन



मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा था जबकि न्यूनतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शनिवार को हुई बारिश के कारण तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री की गिरावट आई। दोपहर बाद अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक दर्ज किया गया। वहीं रविवार को न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज रहने की उम्मीद है। वहीं बारिश होने की भी संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जलभराव ने बढ़ाई परेशानी

शहर के कई निचले इलाकों में दोपहर बाद से शुरू हुई बारिश के चलते जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। बल्लभगढ़, एनआईटी, ओल्ड फरीदाबाद और बदरपुर बॉर्डर के पास स्थित क्षेत्रों में पानी जमा हो गया। सड़कों पर जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हुआ और कई जगह जाम की स्थिति बन गई। शाम को हो रहे बारिश के कारण ऑफिस व अपने व्यवसाय से वापस आने वाले लोगों को जाम का सामना भी करना पड़ा। जलभराव के कारण पूरे जिले में जगह जगह जाम की स्थिति बनी रही।


बारिश का लुत्फ लेते दिखे लोग
बारिश से तापमान कम होने और ठंडी हवाएं चलने के कारण लोग घरों से बाहर निकलकर मौसम का आनंद लेते दिखे। बच्चों ने गलियों और पार्कों में बारिश का मजा लिया। वहीं, स्थानीय बाजारों में भी भीड़ देखी गई क्योंकि कई लोग बारिश में खरीदारी करने निकले।


अभी बना रहेगा बारिश का मौसम


मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 24 घंटे में भी फरीदाबाद और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। विभाग ने अगले दो दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed