Faridabad: थार और ऑटो की जोरदार भिडंत, हादसे में एक की मौत, छह घायल, जानें कैसे हुआ हादसा
हादसा बुधवार रात करीब साढ़े सात बजे का है। सवारी से भरा एक ऑटो अमृता अस्पताल रोड से ओल्ड फरीदाबाद जा रहा था।
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
फरीदाबाद में ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने पर लगातार काटे जा रहे चालान के बावजूद लोग गलतियां करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ग्रेटर फरीदाबाद वजीरपुर गांव के पास मास्टर रोड पर गलत दिशा में जा रही एक थार जीप सामने से आ रहे ऑटो से जा टकराई। घटना में एक बुजुर्ग यात्री की मौत हो गई, जबकि अन्य छह घायल हो गए। घायलों को पास के ही अमृता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में भिजवा दिया गया है।
हादसा बुधवार रात करीब साढ़े सात बजे का है। सवारी से भरा एक ऑटो अमृता अस्पताल रोड से ओल्ड फरीदाबाद जा रहा था। जैसे ही ऑटो कच्चा रास्ते के सामने मास्टर रोड पर पहुंचा सामने से गलत दिशा में आ रही थार जीप ने ऑटो में टक्कर मार दी। भीषण इतनी तेज थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सवारी घायल हो गई। हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई और ऑटो चालक सहित छह सवारी घायल हो गईं।
घटना के तुरंत बाद चालक जीप मौके पर ही छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों व राहगीरों ने घायलों को नजदीकी के अस्पताल में भर्ती कराया। तीन यात्री प्राथमिक उपचार के बाद घर चले गए, जबकि अन्य का इलाज चल रहा है। पुलिस अभी तक मृतक की पहचान नहीं कर पाई है। किसी भी घायल ने अभी तक बयान दर्ज नहीं कराए हैं। पुलिस ने ऑटो और जीप कब्जे में ले लिए हैं। घायलों के बयान के बाद केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।