फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Hearing in suspected terrorist Abdul Rehman case to be held on October 14

Faridabad News: संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान मामले में 14 अक्तूबर को होगी सुनवाई

Fri, 26 Sep 2025 01:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 01:19 AM IST
सार

फरीदाबाद में संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान की अदालत में सुनवाई वकीलों की हड़ताल के कारण स्थगित हो गई। अब अगली सुनवाई 14 अक्तूबर को होगी। घटना से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।

विज्ञापन
Hearing in suspected terrorist Abdul Rehman case to be held on October 14

विस्तार

बृहस्पतिवार को वकीलों की हड़ताल के चलते नहीं हो सकी सुनवाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बांस रोड पाली से गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान मामले में अब अगली सुनवाई 14 अक्तूबर को होगी। बृहस्पतिवार को जिला अदालत में वकीलों की हड़ताल के चलते केस की सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने अगली तारीख तय कर दी है। अगली सुनवाई पर अब चार्ज फ्रेम की कार्रवाई हो सकती है।


संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान (19) को 2 मार्च को बांस रोड पाली से पलवल एसटीएफ, गुजरात एटीएस की टीम ने काबू किया था। इसके पास से दो हैंड ग्रेनेड व डेटोनेटर मिले थे, जिन्हें निष्क्रिय किया गया। जांच में पता चला कि अब्दुल रहमान अलकायदा इन इंडियन सब-कांटिनेंट (एक्यूआईएस) के कुख्यात आतंकी अबू सूफियां के संपर्क में था। अबू सूफियां ने ही अपना हैंडलर भेजकर बांस रोड स्थित खेत के पास गड्ढा खुदवाकर जमीन में दो हैंडग्रेनेड के साथ ही डेटोनेटर भी छुपाए थे। अब्दुल रहमान को ये छुपाने के स्थान की लोकेशन दी गई थी, जिसके बाद आतंकी यहां पहुंचा और गड्ढे की मिट्टी हटाकर ये सामान वाला पैकेट उसने निकालकर अपने बैग में रख लिया था। अब्दुल रहमान को ये सामान लेकर 4 मार्च को वापस अयोध्या पहुंचना था लेकिन यहां की लोकेशन व आरोपी की फोटो मिलने पर उसे काबू कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed