फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Health worker and motorcyclist injured in road accidents

Faridabad News: सड़क हादसों में स्वास्थ्यकर्मी व बाइक सवार घायल

Fri, 19 Jun 2026 08:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
Health worker and motorcyclist injured in road accidents
फरीदाबाद। अलग-अलग सड़क हादसों में एक स्वास्थ्यकर्मी व एक बाइक सवार घायल हो गए। एक मामले में ड्यूटी पर जा रहे स्वास्थ्यकर्मी को गलत दिशा से आई कार ने टक्कर मार दी, जबकि दूसरे मामले में अज्ञात स्कूटी चालक ने टक्कर मार बाइक सवार को घायल दिया। दोनों मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहना निवासी स्वास्थ्यकर्मी नितेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह 17 जून को दोपहर करीब 1:45 बजे अपनी मोटरसाइकिल से पीएचसी दयालपुर ड्यूटी पर जा रहा था। गढ़खेड़ा मोड़ के पास कार के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से रॉन्ग साइड आकर उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में नितेश घायल हो गया और उसकी मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। मेडिकल रिपोर्ट में उसके शरीर पर एक चोट दर्ज की गई है। वहीं, इंद्रा कॉलोनी निवासी संजय राय ने शिकायत दी कि सात जून की रात करीब 10:30 बजे वह मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। सूरजकुंड रोड स्थित इंडियन ऑयल पंप के सामने एक अज्ञात स्कूटी चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। हादसे में संजय राय को गंभीर चोटें आईं और उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने शुरू में उन्हें बयान देने के लिए अयोग्य बताया था। उपचार के बाद शिकायत मिलने पर सूरजकुंड थाना पुलिस ने 18 जून को अज्ञात स्कूटी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed