{"_id":"620157d8787bb31a07639ec9","slug":"health-services-started-coming-back-on-track-after-corona-s-graph-improved-faridabad-news-noi631024490","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी अस्पताल में खाली हुए वेंटिलेटर, निजी में कुछ ही मरीज शेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी अस्पताल में खाली हुए वेंटिलेटर, निजी में कुछ ही मरीज शेष
विज्ञापन
Health services started coming back on track after Corona's graph improved
फरीदाबाद। कोरोना काल में मरीजों की संख्या में कमी आने पर जिले में गंभीर मामलों में तेजी से कमी आ रही है। राहत है कि जिले में कुल 2997 बेड में से 2947 रिक्त हैं। वहीं, सरकारी अस्पतालों में केवल एक मरीज ही आईसीयू में भर्ती है। निजी अस्पताल में यह संख्या 10 है। सरकारी अस्पताल के वेंटिलेटर पर भर्ती मामले भी शून्य हैं। हालांकि निजी अस्पताल में फिलहाल छह मरीज भर्ती हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोविड से पीड़ित मरीजों की संख्या काफी तेजी से कम हुई है। अब सामने आने वाले ज्यादातर मरीज लक्षण रहित हैं। ऐसे मरीज सात दिन में ही स्वस्थ हो रहे हैं। वहीं, लक्षण वाले मरीज भी मामूली समस्या महसूस कर रहे हैं। यह मरीज अस्पताल में भर्ती करने लायक नहीं हैं।
बीते 24 घंटों में 114 नए मामले, 235 हुए स्वस्थ
स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को114 नए कोरोना मामलों की पुष्टि की। इस दौरान 235 मरीज संक्रमण को मात देने में सफल रहे। इस दौरान सूरजकुंड क्षेत्र निवासी 77 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। उन्हें कोरोना संक्रमण के साथ गठिया व थाइरॉइड की गंभीर समस्या थी। महिला पिछले चार दिनों से वेंटिलेटर पर थी। उन्हें वैक्सीन की दोनों खुराक लगी हुई थी। अब तक फरीदाबाद में 739 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इनमें से 565 ऐसे थे, जिन्हें संक्रमण के साथ दूसरी गंभीर बीमारियां थी। अब जिले में कुल 1,25,506 मरीज मिले हैं। इसमें से 123060 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
1707 सक्रिय मामले, 57 भर्ती
कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में भर्ती मामलों की संख्या 1707 रह गई है। इनमें से 57 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, 1650 मामले घर में उपचाराधीन हैं। अस्पताल में भर्ती नौ मामले ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। सोमवार को 3694 नए सैंपल लिए गए हैं। अभी 2491 सैंपल की रिपोर्ट आना शेष है। सक्रिय मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98 फीसदी हो गई है। सक्रिय मामलों की दर 1.5 फीसदी रह गई है।