फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Head constable arrested for accepting a bribe on the pretext of arranging a bike.

Faridabad News: बाइक दिलाने के नाम पर 2,500 रुपये की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

Sat, 06 Jun 2026 10:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Head constable arrested for accepting a bribe on the pretext of arranging a bike.
फरीदाबाद एसीबी की टीम ने हेड कांस्टेबल को रिश्चत लेते पकड़ा । संवाद
एंटी करप्शन ब्यूरो ने सेक्टर-7 पुलिस चौकी में की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-7 पुलिस चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल को बाइक वापस दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगना महंगा पड़ गया। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शनिवार को चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल रणबीर को 2,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई के बाद एसीबी की टीम आरोपी पुलिसकर्मी को अपने साथ ले गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सेक्टर-7 क्षेत्र निवासी सोमदत्त की बाइक चार मई को लापता हो गई थी। बाइक फाइनेंस पर थी और उसकी कुछ किस्तें बकाया बताई जा रही थीं। बाइक नहीं मिलने पर सोमदत्त ने सेक्टर-7 पुलिस चौकी में शिकायत दी थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि बाइक चोरी नहीं हुई थी, बल्कि फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने बकाया किस्तों के चलते उसे अपने कब्जे में लेकर सीकरी के पास स्थित यार्ड में खड़ा कर दिया था। इसके बाद हेड कांस्टेबल रणबीर बाइक को यार्ड से निकलवाकर सेक्टर-7 पुलिस चौकी ले आया। बाद में उसने बाइक बरामद होने की सूचना शिकायतकर्ता सोमदत्त को दी।
विज्ञापन


आरोप है कि जब सोमदत्त अपनी बाइक लेने चौकी पहुंचा तो हेड कांस्टेबल रणबीर ने बाइक वापस देने के बदले पैसों की मांग शुरू कर दी। शिकायतकर्ता के अनुसार पिछले तीन से चार दिनों से लगातार उससे रुपये मांगे जा रहे थे। पुलिसकर्मी की इस मांग से परेशान होकर उसने शुक्रवार शाम एंटी करप्शन ब्यूरो से संपर्क किया और पूरे घटनाक्रम की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन किया। शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई। शनिवार सुबह एसीबी ने शिकायतकर्ता सोमदत्त को 2,500 रुपये देकर सेक्टर-7 पुलिस चौकी भेजा। जैसे ही हेड कांस्टेबल रणबीर ने शिकायतकर्ता से रुपये लेकर अपनी जेब में रखे, पहले से चौकी के बाहर तैनात एसीबी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान एसीबी अधिकारियों ने रिश्वत की राशि बरामद कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद आरोपी को टीम अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed