फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Have to study sitting on the ground in cold

Faridabad News: ठंड में जमीन पर बैठकर करनी पड़ रही पढ़ाई

Sat, 25 Jan 2025 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Have to study sitting on the ground in cold
एनआईटी-5 स्थिति राजकीय कन्या विद्यालय की विज्ञान प्रयोगशाला में नहीं है डेस्क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के कई विद्यालयों में बेहतर सुविधाएं न होने के कारण विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में काफी दिक्कत होती है। ऐसा ही एनआईटी-5 स्थिति राजकीय कन्या विद्यालय की विज्ञान प्रयोगशाला में है। जहां विद्यार्थियों के बैठने की सुविधा नहीं है। ऐसे में विद्यार्थियों को ठंड में भी जमीन पर बैठकर पढ़ाई करनी पढ़ती है। इस बारे में विद्यालय की प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालय में कमरे छोटे और विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण डेस्क नहीं लगाई गईं हैं।


जिले में करीब 100 से अधिक राजकीय विद्यालय हैं। ऐसे में जिले के कई विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए सुविधाएं नहीं हैं। एनआईटी-5 स्थित राजकीय कन्या विद्यालय की विज्ञान प्रयोगशाला में विद्यार्थियों के बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में विद्यार्थियों को जमीन पर बैठकर पढ़ाई करनी पढ़ रही है। इस बारे में विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. सीमा ने बताया कि विद्यालय में विज्ञान प्रयोगशाला के कमरे का आकार काफी छोटा है और विद्यालय की कक्षाओं में विद्यार्थियों की संख्या भी अधिक है। जिस कारण से कमरों में विद्यार्थियों के बैठने के लिए डेस्क नहीं लगाई गई हैं। इस बारे में जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह ने कहा कि विद्यालय में बिल्डिंग की कमी नहीं है। अगर विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो प्रयोगशाला दूसरे कमरे में बनवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed