फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Haryana teams reached the pre-quarterfinals

Faridabad News: प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं हरियाणा की टीमें

Sun, 19 Apr 2026 01:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Haryana teams reached the pre-quarterfinals
दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में चल रहा है नेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में चल रहे अंडर-17 नेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में हरियाणा की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए प्री क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। बालक और बालिका दोनों वर्गों की निगाहें अब एक और जीते के साथ अंतिम आठ में जगह बनाने पर हैं। बता दें कि बालिकाओं की टीम ने पहले मैच में केरल से 3-2 से मिली हार के बाद वापसी करते हुए लगातार तीन मुकाबले जीतकर प्री क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की है।

वहीं बालकों की टीम ने बिना कोई मैच गंवाए शान से प्री क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया है। इनमें बालिकाओं ने केरल से हारने के बाद केवीएस को 3-1 से हराया। वहीं एमवीएस और आईबीएसओ को भी 3-1 से पटखनी देकर अंतिम 16 में अपना स्थान बनाया। बालक वर्ग में पहला मैच बेहद रोमांचक रहा। जहां पर हरियाणा ने केवीएस के खिलाफ 3-2 से जीत दर्ज करने में सफलता पाई।
विज्ञापन


हालांकि इसके बाद छत्तीसगढ़ और झारखंड को 3-1, 3-1 के अंतर से आसानी से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। अब रविवार को खिलाड़ी अपने अगले मुकाबले के लिए उतरेंगे। बता दें कि हरियाणा की टीम में जिले के तीन खिलाड़ी शामिल हैं। साथ ही फरीदाबाद के जिला खेल शिक्षा अधिकारी हरवीर अधाना टीम के साथ कोच के रूप में गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed