फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Haryana team selected for Khelo India Archery Competition

Faridabad News: खेलो इंडिया तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए हरियाणा टीम चयनित

Sun, 04 May 2025 07:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 07:15 PM IST
विज्ञापन
Haryana team selected for Khelo India Archery Competition
खेलो इंडिया तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए हरियाणा टीम चयनित
विज्ञापन

बालक-बालिका श्रेणी में 12-12 खिलाड़ियों का हुआ चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बिहार के राजगीर में होने वाले खेलो इंडिया तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए रविवार को हरियाणा टीम का चयन किया गया। इसमें अंडर-17 नेशनल प्रतियोगिता और स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में विजेताओं को सीधा प्रवेश दिया गया। जबकि ईपी, सेबर व फाॅयल के स्पर्धा में कुछ खिलाड़ियों का ट्रायल के आधार पर चयन किया गया। तलवार बाजी कोच कपिल ने बताया, तीन श्रेणी के स्पर्धा में लड़के और लड़कियों की श्रेणी में 12-12 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
बिहार के राजगीर में 10 मई से तलवार बाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इनके लिए प्रत्येक स्पर्धा में चार खिलाड़ियों की टीम बनाई गई है। लड़कियों के सेबर स्पर्धा में फरीदाबाद की साक्षी कपूर का चयन अंडर-17 नेशनल स्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। फरीदाबाद अनुप्रीत सिंह व पानीपत की खुशबू का चयन स्कूल नेशनल में प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। जबकि जिले की गीता का चयन ट्रायल के आधार पर किया गया। ईपी स्पर्धा में जींद की खुशी का चयन अंडर-17 स्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया। जबकि निकिता और दीपिका का चयन स्कूल नेशनल के आधार पर हुआ। इसके अलावा हिसार की पलक का चयन ट्रायल के आधार पर हुआ है। इसी प्रकार फॉयल स्पर्धा में जींद की प्राची और रेवाड़ी की तेजस्वी का चयन नेशनल प्रतियोगिता के आधार पर किया गया। जबकि नवीषा का चयन स्कूल नेशनल में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हुआ। रेवाड़ी की विजेता का चयन ट्रायल के आधार पर हुआ।
विज्ञापन

इसी प्रकार लड़कों के फॉयल स्पर्धा में रेवाड़ी के सचिन, यशराज व विश्वजीत का चयन नेशनल प्रतियोगिता में बेहतर प्रर्दशन के आधार पर हुआ। जबकि रेवाड़ी के ही ध्रुव का चयन ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। वहीं, सेबर स्पर्धा में रोहतक के पुनीत व अंबाला के निशांत का चयन ट्रायल के आधार पर किया गया। अंडर-17 आयुवर्ग के नेशनल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर उज्ज्वल का चयन किया गया है। जबकि स्कूल स्पोर्ट्स में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर लवजीत का चयन हुआ है। ईपी स्पर्धा में प्रिंस हूडा व प्रभाकरण सिंह का चयन नेशनल प्रतियोगिता के आधार पर किया गया। ट्रायल के आधार पर सक्षम व आर्यन का चयन किया गया है। ट्रायल का आयोजन सेक्टर-31 स्थित इंडोर स्टेडियम में तलवार बाजी कोच कपिल के नेतृत्व में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed