{"_id":"6b0837afedd96d6cc20a34a7","slug":"haryana-defeats-cisce-to-secure-a-spot-in-the-third-round-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-86409-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सीआईएससीई को हराकर हरियाणा ने तीसरे दौर में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सीआईएससीई को हराकर हरियाणा ने तीसरे दौर में बनाई जगह
विज्ञापन
बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेती खिलाड़ी। कोच
- 2-0 से जीत दर्ज कर अगले चरण में पहुंची टीम, सान्वी ने एकल और ज्योति-मिशिका ने युगल मुकाबले में दिलाई जीत
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मध्य प्रदेश में चल रही राष्ट्रीय स्तरीय अंडर-14 बैडमिंटन प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में हरियाणा की टीम ने सीआईएससीई को 2-0 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया। टीम की खिलाड़ियों ने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज कर अगले चरण में जगह बनाई।
पहले एकल मुकाबले में हरियाणा की सान्वी ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहला सेट 15-9 से जीता, जबकि दूसरे सेट में 12-15 से हार का सामना करना पड़ा। निर्णायक सेट में सान्वी ने वापसी करते हुए 15-11 से जीत दर्ज की और हरियाणा को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद युगल मुकाबले में ज्योति और मिशिका की जोड़ी मैदान में उतरी। दोनों ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए लगातार दो सेट 15-10 और 15-10 से अपने नाम किए। इस जीत के साथ हरियाणा ने मुकाबला 2-0 से जीतकर तीसरे दौर में प्रवेश किया।
इससे पहले बुधवार को हरियाणा की टीम ने गुजरात को 2-1 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई थी। जिला सहायक खेल शिक्षा अधिकारी प्रेम शर्मा ने बताया कि खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। टीम की निगाहें अब अगले मुकाबले में जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर हैं।