{"_id":"63157d25f0cf7d4264532a4d","slug":"harendra-was-killed-by-young-man-ajay-to-avenge-his-sister-molestation-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वस्त्र कर फेंका: उसने बहन को देखकर सीटी बजाई...फिर रात में उसके कमरे में घुस आया, आरोपी का सनसनीखेज खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्वस्त्र कर फेंका: उसने बहन को देखकर सीटी बजाई...फिर रात में उसके कमरे में घुस आया, आरोपी का सनसनीखेज खुलासा
Mon, 05 Sep 2022 10:10 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 05 Sep 2022 10:10 AM IST
सार
फरीदाबाद की फ्रेड्स कॉलोनी में युवक की हत्या के मामले का क्राइम ब्रांच ने खुलासा कर दिया है। आरोपी अजय ने बहन से छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए युवक हरेंद्र की हत्या की थी। क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरीदाबाद की फ्रेड्स कॉलोनी में सिर में चोट मारकर की गई युवक की हत्या मामले को क्राइम ब्रांच-65 ने सुलझा लिया है। आरोपी की पहचान अमर कुमार (20) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार के भोजपुर आरा जिले के गांव बरतियर का रहने वाला है। फिलहाल फ्रेंड्स कॉलोनी में ही रह रहा था।
पूछताछ में सामने आया है कि फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी मृतक हरेंद्र ने आरोपी अमर की बहन के साथ छेड़छाड़ की थी। घटना से करीब 15 दिन पहले अमर की बहन गांव से शहर आई थी। आरोपी व मृतक का कमरा आमने सामने है। मृतक हरेंद्र ने कई बार आरोपी की बहन को देखकर सीटी बजाई थी। कोई विरोध नहीं होने पर उसकी हिम्मत बढ़ गई।
एक सितंबर को गर्मी के कारण अन्य किराएदार छत पर सोने चले गए। हरेंद्र रात को धीरे से आरोपी के कमरे में दाखिल हुआ और उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ करने लगा। युवती ने शोर मचा दिया। आरोपी अजय पास ही सो रहा था। हरेंद्र को इस तरह से देख उसने उसकी पिटाई शुरू कर दी। बुरी तरह पीटने के बाद उसे घर से बाहर फेंक दिया।
विज्ञापन
करीब आधे घंटे बाद आरोपी ने घर से अंदर से सिलबट्टे का पत्थर उठाया और गली में आ गया। गंभीर चोट के कारण हरेंद्र भाग नहीं पाया था। वह गली में ही पड़ा था। अमर ने उसके सिर के पीछे पत्थर से वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
इसके बाद उसके कपड़े उतार कर निर्वस्त्र कर दिया। क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 प्रभारी बृह्मप्रकाश की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। गहन जांच के लिए उसे 1 दिन की रिमांड पर लिया है। इस दौरान मृतक के कपड़े व हत्या में इस्तेमाल पत्थर बरामद किया जाएगा।