फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Half Marathon: Race to start from Surajkund.

Faridabad News: हाफ मैराथनःसूरजकुंड से शुरू होगी दौड़

Thu, 24 Sep 2026 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Half Marathon: Race to start from Surajkund.
विज्ञापन



एनएचपीसी, ग्रीनफील्ड और धौज चौक से होकर गुजरेगा रूट
अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। फरीदाबाद हाफ मैराथन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 27 सितंबर को सूरजकुंड मेला ग्राउंड में होने वाली मैराथन का रूट मैप जारी कर दिया गया है। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि तीनों दौड़ का शुभारंभ और समापन सूरजकुंड मेला ग्राउंड से होगा। 21.1 किलोमीटर की हाफ मैराथन में देश-विदेश के धावक हिस्सा लेंगे।
21.1 किलोमीटर का रूट सूरजकुंड मेला ग्राउंड से शुरू होकर एनएचपीसी कॉलोनी, ग्रीनफील्ड, श्री सिद्धदाता आश्रम, जिमखाना क्लब, एशियन अस्पताल, सेक्टर-20 मार्केट और धौज चौक से होकर गुजरेगा। वहीं, 5 किलोमीटर फन रन के लिए एनएचपीसी कॉलोनी के पास और 10 किलोमीटर दौड़ के लिए मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट के पास यू-टर्न निर्धारित किया गया है। यहां से प्रतिभागी वापस सूरजकुंड मेला ग्राउंड पहुंचेंगे।
विज्ञापन


हाफ मैराथन सुबह 6:15 बजे, 10 किलोमीटर दौड़ 6:30 बजे और 5 किलोमीटर फन रन 7 बजे शुरू होगी। प्रतिभागियों को अपनी दौड़ से कम से कम एक घंटा पहले पहुंचना होगा। आयोजन स्थल के गेट सुबह पांच बजे खुलेंगे। प्रवेश के वैध पहचान पत्र जरूरी होगा। रूट पर वाटर स्टेशन, शौचालय, चीयरिंग स्टेशन और एंबुलेंस प्वाइंट बनाए जाएंगे। तीनों श्रेणियों के प्रतिभागियों और बसों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। उपायुक्त ने लोगों से अधिक संख्या में भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली, फिटनेस और नशामुक्त हरियाणा का संदेश मजबूत करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

शिखर धवन ने हाफ मैराथन में भाग लेने की अपील

फरीदाबाद।
क्रिकेटर शिखर धवन ने हाफ मैराथन में अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दौड़ केवल फिटनेस का माध्यम नहीं, बल्कि लोगों को सकारात्मक उद्देश्य के लिए जोड़ने का भी जरिया है। उन्होंने युवाओं से खेल और शारीरिक गतिविधियों को दिनचर्या में शामिल करने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article