गुरुग्राम: थोड़ा ज्यादा पैसा देकर बैटरी चोरी भी इंश्योरेंस में कवर हो सकती है
इलेक्ट्रॉनिक ऑटो के संचालन के लिए चालकों के संशय को दूर किया। ऑटो के संचालन में आने वाली दिक्कतों के बारे में जानकारी दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर में प्रदूषण का स्तर कम करने के लिए शुरू किए जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक ऑटो के संचालन में आने वाली समस्याओं के संबंध में शुक्रवार को ऑटो चालकों ने नगर निगम को अवगत कराया। चालकों ने बैटरी चोरी होने की घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि इंश्योरेंस में इसको कवर नहीं किया जाता है।
इसके अलावा चार्जिंग स्टेशन की कम संख्या को लेकर भी अपनी चिंता जाहिर की। नगर निगम अधिकारियों के द्वारा ऑटो चालकों को बताया गया कि थोड़ा सा अतिरिक्त पैसा देकर इंश्योरेंस पॉलिसी में बैटरी चोरी को भी कवर किया जा सकता है। इसके साथ ही बताया गया कि फिलहाल नगर निगम तीन जगहों पर चार्जिंग स्टेशन बना रहा है। जहां पर एक बार में 9 वाहन चार्ज किए जा सकते हैं। यह चार्जिंग स्टेशन सेक्टर 42 स्थित नगर निगम कार्यालय सेक्टर-27 के सामुदायिक केंद्र और सेक्टर 29 में फायर स्टेशन परिसर में स्थित हैं।
इन चार्जिंग स्टेशन पर 2 महीने के लिए चार्जिंग शुल्क फ्री कर दिया गया है। ऑटो चालकों को यह भरोसा दिलाया गया कि जल्द ही शहर में चार्जिंग स्टेशन की संख्या में इजाफा किया जाएगा। डीजल के ऑटो की जगह इलेक्ट्रॉनिक ऑटो को लेने वालों के लिए बैटरी की क्षमता के मुताबिक 10 हजार रुपये प्रति किलो वाट के हिसाब से सब्सिडी भी दी जा रही है जो कि 35 हजार से 70 हजार रुपये तक होती है। इसके अलावा पुराने ऑटो को अधिकृत स्क्रैप डीलर से स्क्रैप करवाने वालों को नगर निगम द्वारा 30 हजार रुपये की सब्सिडी भी दी जाएगी। स्क्रैप का पैसा भी ऑटो के मालिक को मिलेगा। अलग-अलग कंपनियों ने 31 मार्च तक इलेक्ट्रॉनिक ऑटो खरीदने वालों को 20 हजार रुपये की छूट भी दी है।
प्रोजेक्ट परिवर्तन के तहत 10 मार्च से सेक्टर-42 स्थित निगम कार्यालय में एक विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में मौके पर ही ई-ऑटो के लिए आवेदन किया जा सकेगा । मौके पर बैंक प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।
- डा. वैशाली शर्मा , अतिरिक्त आयुक्त,नगर निगम