फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Guest teachers started cleanliness drive and expressed anger

Faridabad News: अतिथि अध्यापकों ने सफाई अभियान चला जताया रोष

Mon, 02 Oct 2023 11:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Guest teachers started cleanliness drive and expressed anger
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। अतिथि अध्यापकों ने सोमवार को पैदल मार्च निकाल भाजपा के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा को अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा। अतिथि अध्यापक सेंट्रल पार्क सैक्टर-15 से पैदल मार्च निकालते हुए गए। अतिथि अध्यापकों ने ज्ञापन के साथ पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा द्वारा लिखित में दिए पत्र को भी सौंपा। इस अवसर पर सफाई अभियान चला अतिथि अध्यापकों ने रोष भी जताया।


राजकीय अतिथि अध्यापक मंच के जिला प्रधान रघु वत्स ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने 2014 के अपने घोषणा-पत्र में अतिथि अध्यापकों को नियमित करने का वादा किया था। इस सरकार के दोनों कार्यकाल बीतने को हैं, लेकिन वादा अभी तक अधूरा है। जिसके विरोध में प्रदेशभर के अतिथि अध्यापकों ने 9 सितंबर से सीएम सिटी करनाल में क्रमिक अनशन चलाया हुआ है। यह अनशन अतिथि अध्यापकों के नियमित होने तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि गांधी जयंती पर अतिथि अध्यापकों ने रास्ते में सफाई अभियान चलाकर लोगों को अतिथि अध्यापकों के साथ पिछले 18 वर्षों से सरकारों द्वारा किए जा रहे शोषण के बारे में बताया। भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने ज्ञापन लेते हुए अतिथि अध्यापकों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगो को मुख्यमंत्री तक पंहुचाया जाएगा। इस अवसर पर ललित शर्मा, ऋतुराज, सुन्दर भड़ाना, वीरेन्द्र कुमार, ओमपाल शास्त्री, लोकेश, सिंह राज, कमल शर्मा, सन्त सिंह, ऋषिपाल, धरम देशवाल, मनोज शास्त्री, सैलेन्द्र मिश्रा, राज कुमार, लोकेश, रवि मोहन, अनील कुमार, युद्धवीर, अमरजीत, रविन्दर, अशोक, ममता, सीमा इत्यादि अतिथि अध्यापक विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed