{"_id":"6b0735bf8613ec465d0c1900","slug":"gst-officials-arrived-for-duty-wearing-black-armbands-faridabad-news-c-353-1-fb21001-100177-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: काली पट्टी बांधकर ड्यूटी पर पहुंचे जीएसटी अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: काली पट्टी बांधकर ड्यूटी पर पहुंचे जीएसटी अधिकारी
विज्ञापन
27 नवंबर तक चलेगा चरणबद्ध आंदोलन, पदोन्नति और कैडर पुनर्गठन जल्द लागू करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। कॅरिअर में ठहराव और पदोन्नति में देरी के विरोध में केंद्रीय जीएसटी के सुपरिंटेंडेंट और इंस्पेक्टर बुधवार को काली पट्टी बांधकर ड्यूटी पर पहुंचे। अखिल भारतीय केंद्रीय कर अधीक्षक संघ (एआईएएससीटी) के देशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के तहत 23 से 27 नवंबर तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा है। इसमें दिल्ली, पंचकूला और फरीदाबाद के अधिकारी भी शामिल हुए।
अधिकारियों का कहना है कि विभाग में कई कर्मचारी तीन दशक से अधिक सेवा देने के बाद भी केवल एक पदोन्नति लेकर सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इससे अधिकारियों का मनोबल और पेशेवर गरिमा प्रभावित हो रही है। संघ ने 2014 के बाद की सुपरिंटेंडेंट की अखिल भारतीय वरिष्ठता सूची जल्द अंतिम करने, विभागीय पदोन्नति समितियों की नियमित बैठकें कराने और कैडर पुनर्गठन लागू करने की मांग की है।
संघ के उत्तर जोन के उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पटेल ने कहा कि ये मांगें अधिकारियों के वैध सेवा अधिकारों से जुड़ी हैं। दिल्ली जोन के महासचिव पंकज नयन ने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य टकराव नहीं, बल्कि अधिकारियों के लिए न्याय और सम्मान सुनिश्चित करना है। संघ ने लंबित सेवा मामलों पर जल्द ठोस कार्रवाई की मांग की है।