{"_id":"69566f0508f376781606645d","slug":"gsfdg-faridabad-news-c-24-1-pal1006-120529-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एटीएम कार्ड बदलकर ठगी, खाते से 52 हजार रुपये उड़ाये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एटीएम कार्ड बदलकर ठगी, खाते से 52 हजार रुपये उड़ाये
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। शमशाबाद स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम पर पैसे निकालने गए व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दो अज्ञात ठगों ने पीड़ित को बातों में उलझाकर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और पिन कोड चोरी कर खाते से 52 हजार रुपये निकाल लिए। इस्लामाबाद निवासी धर्मवीर ने पुलिस को बताया कि 27 दिसंबर की सुबह वह शमशाबाद स्थित पीएनबी एटीएम से रुपये निकाल रहा था। इसी दौरान वहां दो युवक पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने पीछे से पिन कोड देख लिया और फिर बातचीत के बहाने बड़ी चालाकी से धर्मवीर का एटीएम कार्ड बदल दिया।
कार्ड बदलने के बाद आरोपियों ने तुरंत खाते से पैसे निकालने शुरू कर दिए। पीड़ित के मोबाइल पर आए मैसेज के अनुसार दो बार में 25-25 हजार रुपये निकाले गए। इसके बाद पलवल की एक अंग्रेजी शराब की दुकान पर कार्ड स्वाइप कर 27 हजार रुपये की खरीदारी की गई। इस तरह कुल 52 हजार रुपये की ठगी हुई। धोखाधड़ी का पता चलते ही धर्मवीर ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर कार्ड ब्लॉक कराया। चौकी किठवाड़ी पुल के इंचार्ज अमित कुमार ने बताया कि एटीएम और शराब की दुकान से सीसीटीवी फुटेज मंगवाए गए हैं । मामले की जांच की जा रही है।