{"_id":"69de3e4e8280d30c0b067b9a","slug":"gsfd-faridabad-news-c-24-1-pal1006-123356-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आईटीआई में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आईटीआई में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पलवल में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा/चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद जागरूकता रैली निकाली गई, जो आईटीआई परिसर से शुरू होकर आसपास के क्षेत्रों से गुजरी। विद्यार्थियों ने जय भीम और सामाजिक समानता के नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में आईटीआई पलवल, हथीन, कुशक और दीघोट के स्टाफ ने भाग लिया। प्रधानाचार्य जिले सिंह ने विद्यार्थियों को बाबा साहेब के शिक्षा, समानता और अधिकारों के संदेश को अपनाने की प्रेरणा दी। एनसीसी अधिकारी कैप्टन उदय सिंह ने उनके सामाजिक सुधार और संविधान निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला। अंत में सभी ने समानता और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।