Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Growing awareness regarding male sterilization

Faridabad News: पुरुष नसबंदी को लेकर बढ़ रही जागरूकता

Thu, 26 Nov 2026 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Growing awareness regarding male sterilization
बीके अस्पताल में अब तक हुए तीन सफल ऑपरेशन
विज्ञापन

4 दिसंबर तक चलेगा पुरुष नसबंदी पखवाड़ा, लाभार्थियों को मिलेंगे दो हजार रुपये, बिना चीरा और टांके के होती है प्रक्रिया

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले में 4 दिसंबर तक पुरुष नसबंदी पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत जिला नागरिक अस्पताल में अब तक पुरुष नसबंदी के तीन सफल ऑपरेशन किए जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य पुरुषों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करना और नसबंदी को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना है।


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि पुरुष नसबंदी कराने वाले लाभार्थियों को सरकार की ओर से दो हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश श्योकंद ने बताया कि पखवाड़े के दौरान पुरुषों को परिवार नियोजन के स्थायी विकल्प के रूप में नसबंदी अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए जागरूकता गतिविधियों पर भी जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed