फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Greenfield Expressway: A six-lane bridge will be built on the Agra Canal

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे: आगरा नहर पर बनाया जाएगा छह लेन का पुल

Sun, 09 Mar 2025 10:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Greenfield Expressway: A six-lane bridge will be built on the Agra Canal
पुल के दोनों ओर खड़े किए जा रहे हैं पिलर, जल्द शुरू होगा गर्डर रखने का काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। जेवर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए गांव साहूपुरा और सोतई के पास आगरा नहर पर भी नया पुल बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। गांव साहूपुरा के पास आगरा नहर पर छह लेन का पुल बनाया जा रहा है। आगरा नहर के दोनों ओर पुल बनाने के लिए पिलर खड़े किए जा रहे हैं और अब जल्द ही पिलर पर गर्डर रखने का काम भी शुरू कर दिया जाएगा।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को फरीदाबाद से जोड़ने के लिए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। यह एक्सप्रेसवे फरीदाबाद में सेक्टर 65 से शुरू होकर केजीपी व यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ता जुआ एयरपोर्ट तक पहुंचेगा। इस रोड के रास्ते में सेक्टर 65 से थोड़ा आगे गांव साहुपुरा और गांव सोतई के पास आगरा नहर गुजर रही है। इस नहर के ऊपर पुल बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। नहर के दोनों तरफ पिलर खड़े किए जा रहे हैं, जिनके ऊपर जल्द ही गर्डर रखने का काम भी किया जाएगा। इस पुल को छह लेन का बनाया जाना है। सेक्टर 65 के पास ही ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को दिल्ली - मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड से जोड़ने के लिए इंटरचेंज बनाया जा रहा है। पुल को इंटरचेंज के लिए बनाई जा रही एलिवेटेड रोड के साथ ही कनेक्ट किया जाएगा। आगरा नहर पर आईएमटी के लिए भी पुल बनाया हुआ है, लेकिन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए बन रहा पुल उस पुल से ऊंचा बनाया जा रहा है। उसी के हिसाब से पिलर तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन

---------
रास्ते में पड़ रही आगरा नहर पर भी पुल बनाने का काम शुरू किया गया है। यहां पर नहर के दोनों तरफ पिलर खड़े किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में काम को गति दी जाएगी। - धीरज, परियोजना निदेशक एनएचआईए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed