फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Green corridor created to rush the girl to the hospital.

Faridabad News: बच्ची को अस्पताल पहुंचाने के लिए बनाया ग्रीन कॉरिडोर

Tue, 29 Sep 2026 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Green corridor created to rush the girl to the hospital.
बल्लभगढ़। बोरवेल से बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने की कवायद शुरू की गई। बच्ची को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से तत्काल ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया गया।
विज्ञापन

ग्रीन कॉरिडोर बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी हादसा स्थल से लेकर सेक्टर-आठ स्थित अस्पताल तक जाने वाले रास्ते के प्रत्येक कट पर रात भर तैनात रहे। पुलिसकर्मियों ने रास्ते में यातायात को नियंत्रित करते हुए एंबुलेंस के लिए रास्ता पूरी तरह से खाली कराया, ताकि बच्ची को बिना किसी देरी के अस्पताल पहुंचाया जा सके। इस दौरान एसीपी रवि ने मौके पर मौजूद पुलिस टीम के साथ समन्वय करते हुए एंबुलेंस को घटनास्थल से तत्काल रवाना कराया। पुलिस की मुस्तैदी के चलते एंबुलेंस को रास्ते में कम से कम रुकावट का सामना करना पड़ा और बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed