फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Grape-4 restrictions lifted, but no relief from pollution

Faridabad News: ग्रेप-चार की पाबंदियां हटीं लेकिन प्रदूषण से राहत नहीं

Thu, 25 Dec 2025 11:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Grape-4 restrictions lifted, but no relief from pollution
बल्लभगढ़ क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक 250 से अधिक दर्ज किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में ग्रेप के चौथे चरण की पाबंदियां भले ही हटा ली गई हों, लेकिन प्रदूषण के हालात अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं। बृहस्पतिवार को बल्लभगढ़ क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक 250 से अधिक दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। हालांकि फरीदाबाद के अन्य इलाकों में प्रदूषण का स्तर 250 से नीचे रहा है, जो शहर के लिए राहत की बात है।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार बल्लभगढ़ में औद्योगिक गतिविधियों और वाहनों की अधिक आवाजाही के चलते प्रदूषण का स्तर अपेक्षाकृत अधिक बना हुआ है। इसके विपरीत एनआईटी, सेक्टर-11 क्षेत्र में एक्यूआई 200 से 230 के बीच दर्ज किया गया। विशेषज्ञों का मानना है कि मौसम में बदलाव और हवा की रफ्तार कम होने से कुछ इलाकों में प्रदूषक तत्व लंबे समय तक वातावरण में बने हुए हैं।
विज्ञापन


प्रशासन का कहना है कि प्रदूषण को नियंत्रित रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। धूल-मिट्टी वाली सड़कों और निर्माण स्थलों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जा रहा है, ताकि हवा में उड़ने वाले कणों को रोका जा सके। इसके साथ ही प्रमुख चौराहों और अधिक प्रदूषण वाले क्षेत्रों में एंटी-स्मॉग गन का इस्तेमाल किया जा रहा है। नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण विभाग की संयुक्त टीमें औचक निरीक्षण भी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम हुआ साफ, सुबह-शाम धुंध छाने की चेतावनी

शहर में बृहस्पतिवार को मौसम साफ बना रहा। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के समय धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली। हालांकि मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले दिनों में सुबह और शाम हल्की धुंध छाने की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे प्रदूषण का असर दोबारा बढ़ सकता है।


डॉक्टरों और पर्यावरण विशेषज्ञों ने बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारी से पीड़ित लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। खुले में व्यायाम से बचने, मास्क का इस्तेमाल करने और घरों में साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की गई है। प्रशासन का कहना है कि यदि प्रदूषण स्तर फिर से बढ़ता है तो जरूरत पड़ने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed