फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Goldsmith arrested for 21 thefts

Faridabad News: 21 चोरियों को अंजाम देने वाला और सुनार गिरफ्तार

Wed, 12 Jul 2023 06:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 06:08 PM IST
विज्ञापन
Goldsmith arrested for 21 thefts
- आरोपी से स्कूटी, एलसीडी, 1.16 लाख रुपये बरामद
विज्ञापन

फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की टीम ने चोरी व अवैध हथियार के 21 मुकदमों में शामिल शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी के साथी सुनार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी मूलचंद उर्फ मुलवा और मनीष शामिल है। आरोपी पैसे व गहने ही चोरी करता था।
पुलिस के अनुसार आरोपी मनीष सुनार है। क्राइम ब्रांच की टीम ने पांच जुलाई को उसे गिरफ्तार कर किया था। आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की गई। जिसमें सामने आया कि आरोपी मूलचंद के खिलाफ 21 मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें छह मुकदमे मध्य प्रदेश और 15 केस फरीदाबाद के हैं। 21 मुकदमों में 18 चोरी के हैं। आरोपी छतरपुर के माधवा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी मकान में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।
विज्ञापन

--
केवल बड़ी कोठियों को बनाता था निशाना
पुलिस रिमांड के दौरान सामने आया कि आरोपी सिर्फ बड़ी-बड़ी कोठियों में ही चोरी करता था। सुबह सेक्टरों में घूमता और जिस मकान के बाहर ताला लगा मिलता है या बाहर से गेट बंद होता। उस घर में घुस जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मोबाइल, लैपटॉप नहीं केवल पैसे और जूलरी करता था चोरी
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मोबाइल लैपटॉप या कोई अन्य प्रकार का सामान चोरी नहीं करता क्योंकि उसे लेकर जाना मुश्किल होता था। इसलिए सिर्फ पैसे और जूलरी चोरी करता था। चोरी के एक मुकदमे में आरोपी ने एक मकान से तीन लाख रुपये भी चुराए थे। उसने 1.7 लाख रुपये की स्कूटी अपनी पत्नी के नाम खरीद ली और बाकी के पैसे अय्याशी में उड़ा दिए। चोरी किया गया सोना आरोपी ने अपने साथी सुनार मनीष को बेचा था। जिसे गिरफ्तार करके उसके कब्जे से पैसे बरामद किए गए हैं। आरोपी को पुलिस पहले भी गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी हैं। जेल से बाहर आने है और फिर से चोरी करने लगाता था। बुधवार को अदालत में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed