फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Going to Mathura and Gurugram will be expensive from April 1, toll rate increased

Faridabad News: एक अप्रैल से मथुरा और गुरुग्राम जाना होगा महंगा, टोल रेट में हुई बढ़ोतरी

Tue, 26 Mar 2024 11:24 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Tue, 26 Mar 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Going to Mathura and Gurugram will be expensive from April 1, toll rate increased
- गदपुरी टोल बढ़ने की वजह से रोडवेज की बसों का भी बढ़ेगा किराया, कार पर 5 रुपये और बस पर 10 रुपये बढ़ाए जाएंगे
विज्ञापन

हेमलता रावत
बल्लभगढ़। नए वित्तीय वर्ष में वाहन चालकों को अतिरिक्त जेब ढीली करनी होगी। एनएच-148 पर स्थित किरंज टोल और एनएच-19 पर स्थित गदपुरी टोल की दरों में 5 से 10 रुपये इजाफा किया जाएगा। यह सभी दरें एक अप्रैल से लागू होगी। टोल के रेट बढ़ने की बाद रोडवेज बसों के साथ साथ सिटी बसों के किराए में भी इजाफा होने की उम्मीद है। नई दरें 31 मार्च की आधी रात 12 बजे से लागू हो जाएंगी।
फरीदाबाद के रास्ते मथुरा जाने वालों का सफर अब महंगा हो गया है। हल्के वाहन (कार, जीप) से जाने वालों को अब एक तरफ का 120 रुपये खर्च करना पड़ेगा। दोनों तरफ का 180 रुपये चुकाने पड़ेंगे। मासिक पास के लिए 4010 रुपये देने पड़ेंगे। वहीं, हल्के मालवाहक या मिनी बस वालों को एक तरफ का 190 और दोनों तरफ का 280 रुपये देने पड़ेंगे। मासिक पास के लिए 6275 रुपये देने पड़ेंगे। बस और ट्रक के लिए एक तरफ का किराया 375 से 385 कर दिया गया है।
विज्ञापन


मथुरा-आगरा जाना होगा महंगा
पलवल स्थित गदपुरी टोल प्लाजा के एक अप्रैल से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा रेट में बढ़ोतरी की गई है। इस टोल से हर रोज करीब 40 हजार से ज्यादा छोटे बड़े वाहन गुजरते हैं। एक अप्रैल से रेट बढ़ने की वजह से 40 हजार वाहनों के चालकों की जेब पर असर पड़ेगा। इसके अलावा बल्लभगढ़ बाईपास पर सेक्टर 62-65 डिवाइडिंग रोड के साथ जंक्शन से एनएच 148 दिल्ली वडोदरा एक्सप्रेसवे के साथ केएमपी एक्सप्रेस वे के पास जंक्शन तक नियंत्रित राजमार्ग पर बने किरंज टोल के रेट में कार और बस के रेट में कोई फेरबदल नहीं किया गया। इस टोल से गुजरने वाले तीन एक्सल वाले वाहनों को अब 255 की बजाए 265 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मासिक पास में नहीं की गई बढ़ोतरी
गदपुरी टोल के रेट बढ़ने के चलते जहां वाहन चालकों की जेब पर असर पड़ेगा। वहीं 20 किलो मीटर के दायरे में रहने वाले गांव के लोगों के मासिक पास में कोई फेरबदल नहीं किया गया। अब भी टोल के आस पास 20 किलो मीटर दायरे के अंदर बने लोगों को मासिक पास के लिए 200 रुपये देने हाेंगे। वहीं, किरंज टोल के आस पास 20 किलोमीटर के दायरे में बने लोगों के पास में फेरबदल नहीं किया गया। अब भी लोगों 340 रुपये का मासिक पास बनाया जाएगा।


बसों के किराए में होगी बढ़ोतरी
एक अप्रैल से गदपुरी टोल के रेट बढ़ने के बाद इस टोल से गुजरने वाली रोडवेज बसों के साथ-साथ सिटी बस के किराए में भी बढ़ोतरी की जाएगी। अब यात्रियों को एक से दो रुपये महंगे टिकट लेकर सफर करना पड़ेगा। रोडवेज के चीफ इंस्पेक्टर नानक चंद का कहना है कि अगर अधिकारियों की ओर से किराए को बढ़ाने की मांग आती है तो वह किराए को बढ़ा देंगे।
गदपुरी प्लाजा पर निर्धारित टोल दरें (रुपये में)
वाहन के प्रकार एकल यात्रा (पहले) एकल यात्रा (अब)
कार, जीप या हल्के वाहन 115 120
हल्का मालवाहक या मिनी बस 180 190
बस, ट्रक दो एक्सल 375 385
भारी निर्माण मशीनरी (एचसीएम)
मल्टी एक्सएल वाहन 575 595
सात या अधिक पहिये वाले 730 755


किरंज टोल प्लाजा पर निर्धारित टोल दरें (रुपये में)

वाहन के प्रकार एकल यात्रा (पहले) एकल यात्रा (अब)
कार, जीप या हल्के वाहन 50 50
हल्का मालवाहक या मिनी बस 80 80
बस, ट्रक दो एक्सल 165 165
तीन एक्सल वाहन 180 185
मल्टी एक्सएल वाहन 255 265
सात या अधिक पहिये वाले 310 320
यह सभी दरें एक अप्रैल से लागू होंगी।

वर्जनएक अप्रैल से टोल के नए रेट लागू हो जाएंगे। गदपुरी टोल से करीब 40 हजार वाहन गुजरते है। वहीं मासिक पास के रेट में कोई फेरबदल नहीं किया गया।
- वैभव शर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed