{"_id":"601ed3938ebc3e70040e67f5","slug":"giving-roses-will-strengthen-the-relationship-faridabad-news-noi5641694165","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलाब देकर रिश्ते को करेंगे मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलाब देकर रिश्ते को करेंगे मजबूत
विज्ञापन
एनआईटी-5 मार्केट में गुलाब की खरीदारी करते लोग।
- फोटो : Faridabad
गुलाब देकर रिश्ते को करेंगे मजबूत
वैलेंनटाइन वीक : रोज डे के लिए सजीं शहर की दुकानें
कोरोना काल में आई मंदी के बाद फूल विक्रेताओं ने युवाओं को आकर्षित करने की खास तैयारियां कीं
धनंजय चौहान
फरीदाबाद। ‘वादा रहा जब किसी को किसी से प्यार हो जाए, बहुत प्यार करते हैं तुमको सनम, कसम चाहे लो, खुदा की कसम’....गानों के बोल से यह स्पष्ट हो गया होगा कि प्यार के मौसम ने अंगड़ाई ले ली है। फरवरी आते ही युवा दिलों की धड़कने तेज होने लगती हैं। हर युवा दिल की एक आस बंध जाती है कि इस वैलेंटाइन वीक में उन्हें उनका मनचाहा प्यार मिल जाएगा। 7 फरवरी रविवार को रोज डे है। इसे लेकर युवाओं में उत्साह है। प्रेमी जोड़े एक दूसरे को गुलाब का फूल देकर रिश्ते को मजबूत बनाने की तैयारी कर चुके हैं। कई युवा रोज डे पर नए रिश्ते की शुरुआत करते हैं। इसी को देखते हुए शहर के बाजार गुलाबों से गुलजार हैं। कोरोना काल में आई मंदी के बाद इस बार फूल विक्रेताओं ने भी युवाओं को आकर्षित करने की खास तैयारियां की हैं।
रोज डे के लिए एनआईटी एक, दो, तीन चार-पांच चौक जैले मु्ख्य बाजारों में गुलाब के फूलों से दुकानें सज गई हैं। वैसे तो मार्केट में लाल, गुलाबी, सफेद, पीला गुलाब ज्यादा मांग होती है। हालांकि रोज डे के लिए केवल लाल गुलाब ही दुकान पर ज्यादा दिख रहे हैं। दुकानों पर 20 रुपये से सौ रुपये तक के गुलाब उपलब्ध हैं। दुकानदारों का कहना है कि उनके पास सबसे महंगा गुलाब 50 रुपये तक का है। यह बंगलूरू का गुलाब होता है। इसकी खासियत यह है कि यह बंदी कली के साथ काफी फूला हुआ और देखने में आकर्षक होता है। इसकी बिक्री मांग अनुसार ही तय होती है, इसलिए इसे डिमांड पर ही बुक किया जाता है।
इसके अलावा अलग-अलग श्रेणी के गुलदस्ते भी दुकानों पर उपलब्ध हैं। एनआईटी-5 के फूल विक्रेता भोला ने बताया कि दुकान पर 200 से लेकर एक हजार रुपये तक के गुलदस्ते मौजूद हैं। हमारे यहां गुलाब का सारा माल दिल्ली से आता है। आम दिनों में 200 गुलाब मांगते हैं। वैलेंटाइन वीक पर यह संख्या 500 तक पहुंच जाती है। इसी मार्केट के फूल विक्रेता राजयीर ने बताया कि कोरोना संकट कम जरूर हो गया है मगर मार्केट में काम काफी कम हो गया है। वैलेंटाइन डे पर बिक्री में कुछ सुधार होने की उम्मीद है। गुलाब के दामों को कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।