फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   give justice to bitiya

बिटिया को इंसाफ दिलाने के लिए सड़क पर दिखा लोगों का गुस्सा

Fri, 02 Oct 2020 07:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
give justice to bitiya
हाथरस की घटना के विरोध में बीके चौक पर मौन प्रदर्शन करती मिशन जागृति संस्था की सदस्या । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। हाथरस की बिटिया को इंसाफ दिलाने के लिए शुक्रवार को भी लोगों ने सड़कों पर प्रदर्शन जारी रखा। जिले के संगठनों ने भीम आर्मी के पदाधिकारियों के साथ मिलकर शहर में विशाल रोष प्रदर्शन रैली निकाली। उन्होंने कहा कि बिटिया के गुनहगारों को जल्द से जल्द और सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए।
विज्ञापन

इसमें भीम आर्मी के प्रदेश प्रभारी धर्मवीर परवाल भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों को सख्त से सख्त सजा नहीं मिल जाती, हाथरस की बिटिया को इंसाफ नहीं मिलेगा। उसे इंसाफ दिलाने के लिए भीम आर्मी अंतिम समय तक लड़ाई लड़ेगी। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के इंडिया गेट पर शुक्रवार की शाम कैंडल मार्च निकालने के लिए लोगों से एकत्रित होने की अपील की।
विज्ञापन

सुबह करीब दस बजे बाटा चौक से शुरू हुई भीम आर्मी की विशाल रोष प्रदर्शन रैली नीलम चौक, बीके चौक, एनआईटी एक-दो की चौक होकर हार्डवेयर चौक पहुंची, जो बाटा चौक पर वापस आकर खत्म हुई। इस दौरान प्रदर्शन में भीम आर्मी के जिला प्रभारी राजेंद्र गौतम, जिलाध्यक्ष अंकुर सिंह सागर, सामाजिक न्याय अधिकार समिति के चेयरमैन दीनदयाल गौतम, अरविंद, रामपाल जांगड़ा, सुनील कंडेरा, बृजमोहन, मुन्ना प्रसाद समेत सैकड़ों की संख्या में संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। महिलाएं भी बड़ी तादाद में इस प्रदर्शन में शामिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिशन जागृति संस्था ने बेटियों के सम्मान की दिलाई शपथ
सामाजिक संस्था मिशन जागृति ने भी हाथरस की बिटिया के आत्मा की शांति के लिए बीके चौक पर हवन किया। संस्था के अध्यक्ष विवेक गौतम व महासचिव विकास कश्यप ने संस्था के सदस्यों को शपथ दिलाई कि जिस तरह से हम अपने घर की माता-बहनों व बेटियों का सम्मान करते हैं, उसी तरह से बाहर भी माता-बहन व बेटियों का सम्मान करेंगे। इस मौके पर ट्रैफिक ताऊ एसआई वीरेंद्र बल्हारा समेत संस्था की सुनीता रानी, लता सिंगला, अरूणा चौधरी, सुष्मिता भौमिक, भावना चौधरी, नीलम, जया और प्रिया मलिक मौजूद रहे।

कांग्रेस समर्थकों ने जताया रोष
कांग्रेस नेता व पूर्व प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी के भाई गौरव चौधरी ने भी हाथरस की घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ की निंदा की। उन्होंने राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के साथ हुई धक्का-मुक्की की घटना पर भी नाराजगी जताई है। कहा कि भाजपा सरकार में चारों तरफ जंगलराज है। देश को आजादी दिलाने वाले महात्मा गांधी ने हमेशा सत्य एवं अहिंसा का पाठ पढ़ाया। हमें उनके आदर्शों पर चलते हुए लोगों की सेवा करते रहना चाहिए, यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर युवा समाज सेवी गुड्डू, महेश बैंसला, प्रिंस, सुखमीत, सन्नी, संजय और यासीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed