फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Girls were made aware through police school.

Faridabad News: पुलिस की पाठशाला के जरिये छात्राओं को किया जागरूक

Sat, 25 Oct 2025 05:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 05:47 PM IST
विज्ञापन
Girls were made aware through police school.
फरीदाबाद। एनआईटी-एक स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को पुलिस प्रशासन की ओर से महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में ट्रैफिक ताऊ वीरेंदर ने छात्राओं को नशे से होने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में बताया। उन्होंने छात्राओं से कहा कि अगर आपके परिवार में या आसपास कोई नशा करता हो तो उसकी जानकारी प्रशासन को देनी है। गूगल पर ट्रैफिक ताऊ सर्च करके नशे की जानकारी दे सकते हैं। वहीं, छात्राओं से अपनी आवाज उठाने के लिए कहा गया। महिला सिपाही ने छात्राओं से कहा कि आप देश का भविष्य हो आने वाले समय में आप लोगों में से कोई आईएएस, आईपीएस, वैज्ञानिक बनेगा। हम सबको मिलकर समाज और देश को नशे से बचाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed