फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   girlfriend strangled her lover to death in faridabad

कातिल गंगा की कहानी: जिसके साथ 10 साल से लिव इन में रही उसी को मार डाला, प्रेमिका ने अपने दुपट्टे से दबाया गला

Mon, 03 Jul 2023 07:42 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 03 Jul 2023 07:42 PM IST
सार

रविवार को भूपसिंह ने शराब पी रखी थी। आरोप है नशे का फायदा उठाकर महिला ने दुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गई।

विज्ञापन
girlfriend strangled her lover to death in faridabad
प्रेमिका ने की प्रेमी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद के बीपीटीपी सेक्टर-80 डिस्कवरी पार्क सोसाइटी में रविवार रात एक व्यक्ति की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतक एक महिला के साथ सहमति संबंध में रह रहा था। आरोप है प्रेमिका ने दुपट्टे से गला दबाकर व्यक्ति की को मार डाला। घटना के बाद से महिला फरार है। पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची बीपीटीपी थाना की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन

मृतक की पहचान मूलरूप से यूपी के रामपुर स्थित गांव कासम नंगला निवासी भूपसिंह (40 साल) के रूप में हुई है। मृतक के बड़े भाई शीशपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया मृतक भूपसिंह राजमिस्त्री का काम करता था। पत्नी की काफी समय पहले मौत हो गई। उसका कोई बच्चा भी नहीं था। वह पिछले 10 साल से उत्तराखंड रूद्रपुर निवासी गंगा नाम की महिला के साथ सहमती संबंध में रुद्रपुर रह रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च में वह महिला के साथ डिस्कवरी सोसाइटी में रहने आया था। दोनों किराए के ईडब्ल्यूएस फ्लैट में रह रहे थे। महिला भी भवन निर्माण कार्य में सहयोग करती थी। पडोसियों का कहना है दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। रविवार शाम शीशपाल को सूचना मिली कि भूपसिंह की मौत हो गई है। रविवार को भूपसिंह ने शराब पी रखी थी। आरोप है नशे का फायदा उठाकर महिला ने दुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गई। पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed