फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Girlfriend forcing to marry boyfriend killed her in faridabad

10 साल से थे दोनों के संबंध: प्रेमिका की जिद से तंग हो गया था प्रेमी, होटल के कमरे में चुन्नी से घोंट दिया गला

Mon, 28 Jul 2025 09:42 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: विकास कुमार Updated Mon, 28 Jul 2025 09:42 PM IST
सार


पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि दीपक का शिब्बा के साथ करीब 10 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शिब्बा उस पर शादी के लिए दबाव बना रही थी।

विज्ञापन
Girlfriend forcing to marry boyfriend killed her in faridabad
प्रेमी ने कर दी प्रेमिका की हत्या - फोटो : AI

विस्तार

होटल के कमरे में प्रेमिका की गला घोंट कर हत्या के मामले में गिरफ्तार दीपक को सोमवार को अदालत में पेश किया गया। अपराध शाखा डीएलएफ की टीम आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी दीपक दिल्ली बदरपुर के मोहन बाबा नगर का रहने वाला है। 

विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि दीपक का शिब्बा के साथ करीब 10 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शिब्बा उस पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। इसी कारण उसको रास्ते से हटाने के लिए 24 जुलाई को वह शिब्बा को आईपी कॉलोनी स्थित एक होटल पर गया और वहां चुन्नी से गला घोंट हत्या कर भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के पास ये मामला शुक्रवार 25 जुलाई की दोपहर को आया था। आईपी कॉलोनी के होटल से पुलिस को सूचना मिली कि एक कमरे का दरवाजा बंद है और अंदर मौजूद युवक-युवती जवाब नहीं दे रहे। सेक्टर-31 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोला तो युवती बेड पर मृत पड़ी थी। उसकी पहचान दिल्ली के मोहन बाबा नगर निवासी शिब्बा के तौर पर हुई। 

विज्ञापन

जांच में पता चला कि 24 जुलाई की शाम को युवती दीपक नामक युवक के साथ यहां आकर ठहरी थी। मृतका के परिवार से सूचना दी गई तो उसकी मां ने पुलिस को बयान दिया। इसमें कहा गया कि शिब्बा 24 जुलाई की सुबह 10:30 बजे फरीदाबाद एनआईटी स्थित आईसीआईसीआई बैंक में ड्यूटी के लिए घर से निकली थी। फिर अगले दिन उन्हें बेटी की मौत की सूचना मिली। सेक्टर-31 थाना में हत्या की एफआईआर दर्ज कर अब दीपक को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed