फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Girl who fell into borewell dies; rescue operation lasted 10 hours.

Faridabad News: बोरवेल में गिरी बच्ची की मौत, 10 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Tue, 29 Sep 2026 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Girl who fell into borewell dies; rescue operation lasted 10 hours.
सिही गांव में बोरवेल में गिरी थी नेहा,
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सिही गांव में रविवार शाम खुले बोरवेल में गिरी नेहा को 10 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी नहीं बचाया जा सका। सोमवार सुबह करीब 3 बजकर 55 मिनट पर बचाव दल बच्ची को बोरवेल से बाहर निकाल सका। उस समय उसके शरीर में कोई हलचल नहीं थी। बच्ची को तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद सोमवार सुबह शव को परिजनों को सौंप दिया।
मृतक नेहा के पिता रामदीन मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के रहने वाले हैं। वह कई वर्षों से परिवार के साथ सिही गांव में रह रहे हैं और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनकी बेटी नेहा रविवार शाम को खेलते हुए निगम के अधिकार क्षेत्र वाले प्लॉट में बोरवेल के अंदर गिर गई। बच्ची को बोरवेल से निकालने के लिए हरियाणा पुलिस, नेशनल डिजास्टर रेस्पॉन्स फोर्स (एनडीआरएफ), स्टेट डिजास्टर रेस्पॉन्स फोर्स (एसडीआरएफ), नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीमें रातभर मौके पर जुटी रहीं। एनडीआरएफ अधिकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 9 बजे टीम गाजियाबाद से घटनास्थल पर पहुंची। उस समय तक अन्य विभागों की टीमें बचाव अभियान में जुटी हुई थीं।
विज्ञापन


15 साल पहले बंद किया गया था बोरवेल
नगर निगम के कार्यकारी अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि करीब 15 साल पहले बोरवेल को ढक्कन लगाकर बंद किया गया था। हालांकि, ढक्कन हटने की जानकारी नगर निगम को नहीं मिली थी। वहीं दूसरी ओर बच्ची की मौत के बाद सेक्टर-8 के लोगों में नगर निगम के प्रति नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed