{"_id":"649c3286cd09fa4cde0851f4","slug":"garbage-plant-will-start-soon-in-mujedi-and-pratapgarh-villages-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-7835-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मुजेड़ी और प्रतापगढ़ गांव में जल्द शुरू होगा कूड़ा संयंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मुजेड़ी और प्रतापगढ़ गांव में जल्द शुरू होगा कूड़ा संयंत्र
विज्ञापन
- नगर निगम ने 15 जुलाई से दोनों संयंत्र शुरू करने का रखा है लक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम शहर में अलग-अलग जगहों पर अस्थाई कूड़ा निस्तारण संयंत्र बना रहा है। इसके लिए मुजेड़ी और प्रतापगढ़ गांव में संयंत्र बनाने का काम अंतिम चरण में है। निगम ने दोनों संयंत्रों को 15 जुलाई से शुरू करने का लक्ष्य रखा है।
फरीदाबाद और गुरुग्राम का हजारों टन कूड़ा रोज बंधवाड़ी कूड़ा निस्तारण संयंत्र में डाला जा रहा है। इससे बंधवाड़ी में कूड़े का पहाड़ इकट्ठा हो गया है। इसे कम करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। एनजीटी ने फरीदाबाद और गुरुग्राम नगर निगम को बंधवाड़ी के अलावा अन्य विकल्प देखने को कहा है। निगम मुजेड़ी और प्रतापगढ़ गांव में कूड़ा संयंत्र बनवा रहा है और काफी काम हो चुका है। अब अन्य मशीनों को लगाने का काम होना है। निगम की योजना है कि 15 जुलाई से दोनों संयंत्रों में कूड़े के निस्तारण का काम शुरू हो जाए। इसके बाद धीरे-धीरे कूड़े को बधवाड़ी भेजना कम कर दिया जाएगा। निगम के कार्यकारी अभियंता पदमभूषण ने कहा कि दो जगहों पर अस्थाई कूड़ा संयंत्र बनाने का काम अंतिम चरण में है। 15 जुलाई से इसे शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।
-- -
पाली और रिवाजपुर पर नहीं शुरू हुआ काम
नगर निगम को दो अन्य जगहों पर भी कूड़ा घर बनाना है। पहले रिवाजपुर में बनाया जाना था लेकिन लोगों के विरोध के कारण मामला लटक गया है। वहीं यह क्षेत्र पाली अरावली क्षेत्र में पड़ता है और इसकी पर्यावरण मंजूरी नहीं मिली है। ऐसे में दो अन्य कूड़ा घर बनाने का मामला लटका हुआ है।