फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Garba and Dandia festivities in full swing on Kojagiri Purnima, conveying a message of culture and unity.

Faridabad News: कोजागिरी पूर्णिमा पर गरबा-डांडिया की धूम, संस्कृति और एकता का दिया संदेश

Tue, 27 Oct 2026 12:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Garba and Dandia festivities in full swing on Kojagiri Purnima, conveying a message of culture and unity.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। महाराष्ट्र मित्र मंडल फरीदाबाद की ओर से गांधी कॉलोनी स्थित समुदाय भवन में कोजागिरी पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मंडल के सदस्यों और उनके परिवारजनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेकर भारतीय परंपराओं और सामुदायिक एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में गरबा और डांडिया नाइट आकर्षण का केंद्र रही।

मंडल के वरिष्ठ सदस्य यशवंत पांचाल ने कोजागिरी पूर्णिमा के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि शरद पूर्णिमा को कोजागिरी पूर्णिमा और रास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस रात चंद्रमा की किरणों से अमृत की वर्षा होती है। इसी परंपरा के चलते खीर और दूध से बने प्रसाद को चांदनी में रखने की परंपरा है।
विज्ञापन


उत्सव के दौरान मंडल की ओर से सदस्यों को दूध और मुरमुरे की विशेष भेल का प्रसाद वितरित किया गया। सभी ने सामूहिक रूप से चंद्र दर्शन कर सुख, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम में रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा में सजे सदस्यों ने गरबा और डांडिया की प्रस्तुतियों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संगीत और नृत्य के बीच पारिवारिक सौहार्द की झलक देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed