फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Gang selling vehicles in Jammu and Kashmir using fake documents busted, main accused arrested.

Faridabad News: फर्जी दस्तावेजों से जम्मू-कश्मीर में वाहन बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Fri, 16 Jan 2026 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Gang selling vehicles in Jammu and Kashmir using fake documents busted, main accused arrested.
पलवल। जिले में संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए (ए.वी.टी) हथीन ने वाहनों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर जम्मू-कश्मीर सहित विभिन्न राज्यों में बेचने वाले संगठित गिरोह के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर रजिस्ट्रेशन की एक स्विफ्ट कार भी बरामद की गई है। सीआईए (ए.वी.टी) हथीन प्रभारी पी/एसआई दीपक गुलिया ने बताया कि होडल निवासी राम गोपाल की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी फाइनेंस पर ली गई स्विफ्ट कार उनके दोस्त धर्मेंद्र ने किस्त भरने का भरोसा देकर ले ली थी। इसके बाद में कार को कोट निवासी सुभन उर्फ सुबेदीन को किराए पर दे दिया गया। आरोप है कि सुबेदीन ने राम गोपाल के फर्जी हस्ताक्षर कर नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट बनवाया और कार को जम्मू-कश्मीर में ट्रांसफर करने का प्रयास किया। वाहन ट्रांसफर का मैसेज मिलने पर शिकायतकर्ता ने एसडीएम कार्यालय में शिकायत देकर ट्रांसफर पर रोक लगवाई, जिससे फर्जीवाड़ा उजागर हुआ। जांच में सामने आया कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर अन्य राज्यों से वाहन लाकर फर्जी कागजात बनाकर जम्मू क्षेत्र में बेचता था। मामले में एएसआई वीरेंद्र सिंह की टीम ने 8 जनवरी को मुख्य आरोपी सुबेदीन को गिरफ्तार कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed