{"_id":"64a026e5af156557460deda4","slug":"gang-of-cyber-thugs-active-targeted-four-people-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-8076-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: साइबर ठगों का गिरोह सक्रिय, चार लोगों से बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: साइबर ठगों का गिरोह सक्रिय, चार लोगों से बनाया निशाना
Sat, 01 Jul 2023 06:45 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Sat, 01 Jul 2023 06:45 PM IST
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने, लोन दिलवाने, किराये पर एसी लगाने और नौकरी का दिया झांसा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के बावजूद लोग साइबर ठगों के जाल में फंस रहे हैं। ठगों का गिरोह इस कदर सर्किय है कि एक ही दिन में शहर के चार लोगों को अपना निशाना बना लिया। आरोपियों ने नौकरी लगवाने, क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने आदि का झांसा देकर रुपये ऐंठ लिए। संबंधित थाना पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहला मामला
डबुआ कॉलोनी निवासी मोहम्मद आमिर ने पुलिस को बताया कि 26 मई को उनके मोबाइल पर अंजान नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक अधिकारी बताया। आरोपी ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर कार्ड की जानकारी ले ली और खाते से 9800 रुपये निकाल लिए।
दूसरा मामला
एनआईटी एक निवासी पूनम अरोड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें लोन की जरूरत थी। उन्होंने एनआईटी एक नंबर मार्केट के एक बिजली के पोल पर लोन उपलब्ध कराने वालों का विज्ञापन देखा। विज्ञापन पर दिए नंबर पर बात करने पर आरोपियों ने लोन देने के नाम पर फाइल चार्ज, इंश्योरेंस आदि का बहाना बनाकर 13 हजार रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
तीसरा मामला
बीपीटीपी थाने में नीरज कुमार नाम के युवक ने शिकायत दी कि किराये पर एसी लगाने का झांसा देकर किसी ने उससे चार हजार रुपये ठग लिए। उन्होंने इसके लिए ऑनलाइन नंबर सर्च कर फोन किया था। आरोपी ने किराये पर एसी लगाने के एवज में छह हजार रुपये की मांग की। चार हजार रुपये एडवांस पेमेंट के नाम पर मंगा लिए। पैसे लेने के बाद आरोपी ने एसी नहीं लगाया और फोन बंद कर लिया।
चौथा मामला
जवाहर कॉलोनी निवासी तरुण गर्ग ने पुलिस को बताया कि वह जॉब प्लेसमेंट के एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े हुए हैं। कुछ दिनों पहले उन्होने ग्रुप पर एयरपोर्ट अथॉरिटी दिल्ली में नौकरी का विज्ञापन देखकर दिए गए नंबर पर बायोडाटा भेज दिया। आरोपियों ने पंजीकरण व बैंक खाता खोलने ने नाम पर दो बार में 8500 रुपये हड़प लिए।