फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ganesh Mahotsav is an occasion to pledge commitment to nation-building: Chief Minister

गणेश महोत्सव राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेने का अवसर : मुख्यमंत्री

Wed, 16 Sep 2026 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Mahotsav is an occasion to pledge commitment to nation-building: Chief Minister
फरीदाबाद सेक्टर 12 सेंट्रल पार्क में आयोजित गणेश महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब
सेक्टर-12 में आयोजित समारोह में पहुंचे नायब सिंह सैनी और राज्यपाल, गणेश महोत्सव की शुभकामनाएं दीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद । सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल पार्क लॉन एवं बैंक्वेट में मंगलवार को आयोजित गणेश महोत्सव में ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया। समारोह में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और लेडी गवर्नर मित्रा घोष ने भी शिरकत की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्रद्धालुओं को गणेश महोत्सव की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता होने के साथ जीवन में सकारात्मक सोच और संयम का संदेश देते हैं। गणेश जी का स्वरूप हमें सिखाता है कि जिसने अपने मन और इच्छाओं पर नियंत्रण पा लिया, उसके लिए कोई भी समस्या बड़ी नहीं रहती।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गणेश महोत्सव केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है। यह समाज को जोड़ने, युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेने का अवसर भी है। ऐसे धार्मिक आयोजन नई पीढ़ी को देश की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ने का काम करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान गणेश सभी के जीवन से विघ्न दूर करें और प्रदेशवासियों को सुख, शांति, समृद्धि एवं शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सद्भाव की भावना मजबूत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, राज्य मंत्री राजेश नागर और मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर राजीव जेटली समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने आयोजकों, कलाकारों और श्रद्धालुओं का आभार जताते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

फरीदाबाद सेक्टर 12 सेंट्रल पार्क में आयोजित गणेश महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब

फरीदाबाद सेक्टर 12 सेंट्रल पार्क में आयोजित गणेश महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed