फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   furore for water on faridabad municipal corporation headquarter

पानी के लिए नगर निगम मुख्यालय पर हंगामा

Tue, 17 May 2016 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 17 May 2016 10:38 AM IST
विज्ञापन
furore for water on faridabad municipal corporation headquarter
demo pic

गंदे पानी की सप्लाई और सीवर की समस्या से परेशान एनआईटी के लोगों ने सोमवार को नगर निगम मुख्यालय पर जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारी कार्यकारी अभियंता के कार्यालय में घुस गए और जमीन पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। अधिकारियों ने लोगों को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन मूलभूत सुविधाओं से वंचित प्रदर्शनकारियों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा था।

विज्ञापन


सुबह करीब 11:30 बजे एनएच-2 के ए, ई, एम, एच और जे ब्लाक के लोग निगम मुख्यालय पहुंचे और कार्यकारी अभियंता एसके  अग्रवाल के कार्यालय में घुस गए। लोग वहीं जमीन पर धरने पर बैठ गए। लोग अपने साथ बोतलों में सप्लाई का गंदा पानी भी लाए थे। प्रदर्शनकारी राजेश भाटिया, मानक चंद भाटिया, रेनू, कविता, मुकेश कुमार, मनोहर सिंह, वेद प्रकाश, वर्षा भाटिया ने बताया कि पिछले डेढ़ माह से पानी व सीवर की समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


फोन करने पर जेई और एसडीओ फोन नहीं उठाते और न ही समस्या का समाधान करते। उनका कहना है कि यह कैसा स्मार्ट शहर है जहां लोगों को गंदा पानी पीने को मिल रहा है। लोग बीमार होकर अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक घंटे तक हंगामा होता रहा। आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। वहीं एनएच-वन ब्लाक निवासी ममता, गीता, पूजा व गीता ग्रोवर आदि का कहना था कि उनके यहां 15 दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है।


अजरौंदा गांव में गंदे पानी की सप्लाई:
आपको जानकर यह हैरानी होगी कि जहां जिले के उच्चाधिकारी रहते हैं उसी के पीछे अजरौंदा गांव के लोगों को भी गंदा पानी पीने को मिला रहा है और अधिकारी अनजान हैं। गांव निवासी गौरव, जवाहर सिह, सुशीला देवी, रमा देवी आदि ने बताया कि शिवमंदिर के पास वाली सभी गलियों में पिछले तीन दिनों से गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। लोग पड़ोसियों से पानी मांगकर काम चला रहे हैं। उनका कहना है कि पानी इस कदर बदबूदार आ रहा है कि वह जानवरों के पीने लायक भी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed