फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Full schedule for special intensive review released.

Faridabad News: विशेष गहन पुनरीक्षण का पूरा शेड्यूल जारी

Sat, 06 Jun 2026 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Full schedule for special intensive review released.
14 जुलाई तक घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे बीएलओ
विज्ञापन

15 जून से शुरू होगा मतदाता सत्यापन अभियान, 22 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) चरण-3 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके तहत फरीदाबाद में 15 जून से घर-घर जाकर मतदाताओं के सत्यापन का कार्य शुरू होगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर 2026 को किया जाएगा।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता और ईमानदारी से संपन्न कराई जाए व बीएलओ को आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार एक जुलाई 2026 को अर्हता तिथि निर्धारित की गई है। बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे और आवश्यक प्रपत्र भरवाएंगे। इसी अवधि में मतदान केंद्रों के पुनर्गठन का कार्य भी पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


शेड्यूल के मुताबिक 21 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित होगी। इसके बाद 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 21 जुलाई से 18 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। सभी प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद 22 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। आयुष सिन्हा ने राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों से अपील की है कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सहयोग करें ताकि मतदाता सूची को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से अपडेट किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed