{"_id":"68811b0a28249788ab0dfbdf","slug":"fso-filled-samples-of-ghevar-from-grain-market-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-47764-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एफएसओ ने अनाज मंडी से भरे घेवर के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एफएसओ ने अनाज मंडी से भरे घेवर के सैंपल
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम को बिना वैध अनुमति के घेरव बनाए जाने की मिली थी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने बुधवार को अनाज मंडी की दुकान पर बिना किसी वैध अनुमति के घेवर बनाए जाने की शिकायत मिली थी। जहां पर काफी अनियमितता बरती जा रही थी। सूचना मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी (एफएसओ) डाॅ. पुनीत शर्मा व स्थानीय पुलिस के साथ अनाज मंडी में दुकान नंबर 23 के प्रथम तल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण पर यहां दुकान का नाम व बोर्ड आदि लगा हुआ नहीं मिला। निरीक्षण के दौरान घेवर व मीठी मट्ठी बनाई जाती मिली। पूछताछ पर पाया कि यह मिठाई की दुकान विजय कुमार निवासी चावला कॉलोनी की है।
विजय कुमार से एफएसओ की ओर से वैध लाइसेंस पेश करने बारे कहा, लेकिन वह मौके पर कोई लाइसेंस पेश नहीं कर सका। निरीक्षण के दौरान इस स्थान पर करीब 200 किलोग्राम घेवर बनाया जाता मिला व करीब 60 किलोग्राम मावा रखा मिला। उसको घेवर के ऊपर लगाकर स्थानीय मार्केट में बेचा जा रहा था। डॉ. पुनीत कुमार की ओर से बनाए जा रहे घेवर व मावा के सैंपल लिए गए। जिन्हें परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान इस स्थान पर घेवर बनाने के लिए घरेलू गैस सिलिंडरों का उपयोग किया जाता मिला। जिनमें कुल 12 गैस सिलिंडर रखे मिले। इनमें 7 खाली व 5 भरे हुए मिले। इस संबंध में नरेंद्र कुमार निरीक्षक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग फरीदाबाद को मौका पर बुलाया गया। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सभी 12 गैस सिलिंडरों को मौके पर जब्त किया गया। सभी गैस सिलिंडरों को गैस एजेंसी में जमा कराया जाएगा।