{"_id":"68f0f395693e0b364a0cac1b","slug":"from-councillors-to-corporations-everyone-failed-in-the-test-of-development-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-53718-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पार्षद से लेकर निगम तक विकास की परीक्षा में सब फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पार्षद से लेकर निगम तक विकास की परीक्षा में सब फेल
विज्ञापन
शाहपुर गांव की बाबा बिंदास कॉलोनी में तीन साल से गंदे पानी का अंबार, ग्रामीण बोले-नर्क जैसी हो गई है जिंदगी
संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। पृथला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शाहपुर गांव की बाबा बिंदास कॉलोनी के लोग पिछले तीन सालों से गंदे पानी और बदबूदार माहौल में जीने को मजबूर हैं। कॉलोनी की गलियों में वर्षों से जलभराव की समस्या बनी हुई है, जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात हो या न हो, यहां की सड़कों पर हमेशा गंदा पानी भरा रहता है, जिससे लोगों का निकलना दूभर हो गया है। इस समस्या से त्रस्त लोगों ने कहा कि हमारी कॉलोनी में तो विकास की परीक्षा में पार्षद से लेकर निगम तक सब फेल हो गए।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि हर समय मच्छरों का प्रकोप बना रहता है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा लगातार बना रहता है। वहीं, इसी कॉलोनी से गुजरने वाले मार्ग पर एक निजी स्कूल भी स्थित है, जहां रोजाना सैकड़ों बच्चे इसी गंदे पानी से होकर स्कूल आते-जाते हैं। कई बार बच्चे इस पानी में फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे उन्हें चोट लगती हैं। इसके साथ ही यहां दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि यहां जलनिकासी की समुचित व्यवस्था की जाए और स्थायी नालियां बनाई जाएं ताकि गंदे पानी से राहत मिल सके। फिलहाल कॉलोनीवासी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि शायद इस बार उनकी आवाज अधिकारियों तक पहुंचे और उन्हें इस जलभराव और गंदगी से मुक्ति मिले।
विज्ञापन
चुनाव के बाद नहीं लेता कोई सुध
नेता सिर्फ चुनाव के समय वोट मांगने आते हैं लेकिन चुनाव खत्म होते ही कोई भी हमारी सुध नहीं लेता। नगर निगम से लेकर पार्षद तक किसी ने इस गंदगी की तरफ ध्यान नहीं दिया। हमें तो ऐसा लगता है जैसे हम इंसान नहीं, किसी उपेक्षित इलाके के वासी हैं। - उर्मिला देवी
फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी कहा जाता है, लेकिन बाबा बिंदास कॉलोनी में लोग नर्क जैसी जिंदगी जी रहे हैं। पिछले तीन सालों से यह समस्या बनी हुई है लेकिन कभी भी स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। बारिश में हालत और भी बिगड़ जाते हैं, पानी घरों के अंदर तक घुस जाता है। - विनेश