फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Friend attacked with knife for demanding return of loaned money

Faridabad News: उधार दिए रुपये वापस मांगने पर दोस्त पर चाकू से हमला

Wed, 09 Oct 2024 04:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Friend attacked with knife for demanding return of loaned money
मरा हुआ समझकर फ्लैट में बंद करके हुआ फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। दोस्त से उधार दिए रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। आरोपी रात के समय दोस्त के घर पर ही रुका था। सुबह के समय आरोपी ने जान से मारने की नियत से सोते हुए दोस्त पर तेज धारदार चाकू और तवा से हमला किया। दोस्त को मरा हुआ समझकर आरोपी फ्लैट का गेट बंद करके फरार हो गया। कुछ समय के बाद घायल को होश आया तो उसने गांव चंदावली में रहने वाले अपने दोस्त से फोन करके मदद मांगी। थाना सदर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आगमन सोसाइटी निवासी केशव दत्त बताया कि वह मूल रूप से गांव चिरवाडी थाना चांदहट जिला पलवल का रहने वाला है। वह सोसाइटी में किराये पर रहते हैं। छह अक्तूबर को उनका टेररा-सोसाइटी में रहने वाला दोस्त जितेन्द्र कुमार फ्लैट पर मिलने के लिए आया। उसने बताया कि जितेन्द्र कुमार ने कुछ समय पहले उससे साढ़े सात लाख रुपये लिए थे। उन पैसों को वह अपनी ससुराल से लाकर देने वाला था। जिस पर जितेन्द्र कुमार कहने लगा कि ससुराल से पैसे लाकर दे देगा। जिसके चलते वह रात को उनके फ्लैट पर ही रुक गया। अगले दिन सुबह करीब 5 बजे आरोपी जितेंद्र ने उनके ऊपर तेज धारदार चाकू से वार किया और उसके बाद सिर पर तवे से कई बार हमला किया। आरोप है कि हमला करने के दौरान आरोपी कह रहा था कि वह उसको आज जान से मार देगा और हिसाब किताब बराबर कर देगा।
विज्ञापन

कुछ समय के बाद उनको मरा हुआ समझ कर आरोपी फ्लैट के अंदर बंद करके चला गया। कुछ समय के बाद उनको होश आया तो उन्होंने फोन करके गांव चंदावली में रहने वाले दोस्त त्रिलोक को मदद करने के लिए बुलाया। उसके बाद उनको उपचार के लिए सरकारी अस्पताल बल्लभगढ़ लेकर गए जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। अब उनका उपचार सेक्टर 86 स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है। घायल व्यक्ति फाइनेंस का कार्य करता है। उसका परिवार पलवल में रहता है वह पिछले 5 सालों से सोसाइटी में अकेले किराये के फ्लैट में रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed