फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fraudsters withdrew lakhs of rupees from the accounts of three people.

Faridabad News: जालसाजों ने तीन लोगों के खातों से निकाले लाखों रुपये

Sat, 23 May 2026 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Fraudsters withdrew lakhs of rupees from the accounts of three people.
साइबर थाना बल्लभगढ़ में दर्ज की गई प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर थाना बल्लभगढ़ में ठगी के तीन अलग-अलग मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जालसाजों ने अलग-अलग तरीके अपनाकर लोगों के खातों से लाखों रुपये निकाल लिए। पुलिस ने शिकायतों की जांच के बाद 22 मई को तीनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है।

पहले मामले में गांव नीमका निवासी बसंत कुमार ने शिकायत दी कि उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने बैंक प्रतिनिधि बनकर कॉल की। आरोपी ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट एक लाख रुपये करने का झांसा दिया और कार्ड नंबर व ओटीपी हासिल कर लिया। इसके बाद 16 मई को उनके खाते से 10,329 रुपये कट गए। जब पीड़ित ने आरोपी से बात की तो उसने रकम वापस आने की बात कही। दोबारा ओटीपी मांगने पर बसंत कुमार को ठगी का शक हुआ।
विज्ञापन


दूसरे मामले में सिही गेट बाजार निवासी अरुण वर्मा के यूपीआई एप से जुड़े दो बैंक खातों से 12 मई को बिना किसी फोन कॉल या लिंक के 32 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए। शातिरों ने एक बैंक खाते से 11,700 रुपये और दूसरे बैंक खाते से 20,300 रुपये निकाल लिए। तीसरी वारदात सेक्टर-9 बल्लभगढ़ निवासी डॉ. अशोक कुमार श्रीवास्तव के साथ हुई। उन्होंने गैस कनेक्शन के लिए गूगल पर कस्टमर केयर नंबर सर्च किया था। फर्जी नंबर पर बात करने के बाद आरोपी ने उन्हें व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर स्क्रीन शेयर करने के लिए कहा। इसके बाद एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक कर लिया गया। 14 मार्च को उनके एक बैंक खाते से आठ हजार और दूसरे बैंक खाते से 93 हजार रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed