फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fraudsters duped 5 people of Rs 6.06 lakh

Faridabad News: जालसाजों ने 5 लोगों से ठग लिए 6.06 लाख रुपये

Wed, 07 Jan 2026 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters duped 5 people of Rs 6.06 lakh
आरोपियों ने अलग-अलग बहाने से की ठगी
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ में एफआईआर दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने जिले के अलग-अलग इलाके में रहने वाले 5 लोगों से 6.06 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत देने वालों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। ठगों ने पानी बिल बकाया बताकर, गैस बिल बकाया बताकर, प्रीपेड टास्क में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर आदि बहानों से ये ठगी की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामलों में जांच शुरू की है।

पहले मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत एनआईटी इलाके की रहने वाली महिला ने दी है। महिला का आरोप है कि 22 अक्तूबर को इनके बैंक खाते से इनकी जानकारी के बगैर ही अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 2.35 लाख रुपये ठग लिए गए।
विज्ञापन

दूसरे मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत संदीप कुमार ने दी है। इनका कहना है कि 17 दिसंबर को ठग ने पानी बिल बकाया का मैसेज भेजा। फिर बिल भरवाने के नाम पर क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल कर 117374 रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत राजेश कुमार ने दी है। इनका आरोप है कि 20 दिसंबर को ठग ने गैस का बकाया बिल होने पर कनेक्शन काटने का मैसेज भेजा। बाद में ठग ने बिल भरवाने के नाम पर 158996 रुपये ठग लिए।
चौथे मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत 27 साल की युवती ने दी है। युवती का आरोप है कि 3 व 4 जनवरी को टेलीग्राम पर टास्क पूरे कर कमाई का झांसा देकर ठगी कर ली गई। ठग ने प्रीपेड टास्क में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 70 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में रिफंड नहीं दिया गया।

पांचवें मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत बल्लभगढ़ इलाके की रहने वाली महिला ने दी है। महिला का आरोप है कि 24 दिसंबर को ठग ने इनके पति का परिचित बनकर संपर्क किया। आरोपी ने धोखे से 25 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में ठगी का पता चला तो शिकायत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed