फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fraud of Rs 1.20 crore in the name of selling land

Faridabad News: जमीन बेचने के नाम पर 1.20 करोड़ की ठगी

Thu, 09 Jan 2025 01:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 1.20 crore in the name of selling land
कंपनी का डायरेक्टर बनकर दिया वारदात को अंजाम, पहले भी दो लोगों से कर रखा था एग्रीमेंट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फत्तूपुरा गांव में 30 कनाल 6 मरले जमीन बेचने के नाम पर 1 करोड़ 20 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता कर्मवीर का कहना है कि रुपये देने व एग्रीमेंट के बाद उन्हें पता चला कि आरोपी अमरदीप ने पहले भी इस जमीन का एग्रीमेंट दो अन्य जगह पर किया हुआ है। साथ ही उसने एग्रीमेंट के समय खुद को कंपनी का डायरेक्टर बताया लेकिन वो नहीं था। मामले में अब सेंट्रल थाना पुलिस ने ठगी की एफआईआर दर्ज की है।


पुलिस को ये शिकायत एडनोक रियल एस्टेट कंपनी के कर्मवीर ने दी है। इनका कहना है कि आर बी डी बिल्डवैल कंपनी का डायरेक्टर बनकर अमरदीप ने उनके साथ जुलाई 2022 में जमीन का एग्रीमेंट किया। 30 कनाल 6 मरले जमीन फत्तूपुरा गांव में है और इसके लिए 1 करोड़ 20 लाख रुपये ले लिए गए। एग्रीमेंट के समय बताया गया कि जमीन बिलकुल साफ-सुथरी है। लेकिन बाद में पता चला कि आरोपी ने इस जमीन का एग्रीमेंट जनवरी 2022 में योगेश्वर प्रसाद के साथ किया था। इसके साथ ही जून 2022 में एक अन्य व्यक्ति से भी एमओयू किया हुआ है। इस सबके बावजूद आरोपी ने शिकायतकर्ता से एग्रीमेंट कर रुपये ले लिए। ये भी आरोप लगाया कि जुलाई 2022 में जब एग्रीमेंट किया तो उसने खुद को कंपनी का डायरेक्टर बताया था जबकि वो नहीं था। सितंबर 2024 में मामला पुलिस तक पहुंचा। आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने मामले में जांच की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच के आधार पर अब सेंट्रल थाना में ठगी की एफआईआर दर्ज की गई है। केस की फाइल आगामी जांच के लिए थाने से आर्थिक अपराध शाखा को ही भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed