फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fraud of eight and a half lakh rupees in the name of work from home

Faridabad News: वर्क फ्राॅम होम के नाम पर साढ़े आठ लाख रुपये की ठगी

Sun, 27 Aug 2023 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Fraud of eight and a half lakh rupees in the name of work from home
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। एक व्यक्ति से टेलीग्राम पर फर्जी टास्क पूरा करने के नाम पर साढ़े आठ लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। व्यक्ति को पहले पैसे कमाने का लालच दिया गया, उसके बाद उसको धोखा किया। थाना साइबर बल्लभगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आर्य नगर निवासी रोबिन कुमार ने बताया कि 3 जुलाई को टेलीग्राम खाते पर एक मैसेज आया, जिसमें उनसे कहा गया कि उनको मीडिया कंपनी की ओर से वर्क फ्रॉम होम करने वाले लोगों की जरूरत है। जिस पर उन्होंने पूछा कि क्या काम करना होगा। तो उन्होंने कहा कि उनको कुछ होटल के रिव्यू और प्रीपेड टास्क पूरे करने होंगे। जिसकी एवज में उनको रिव्यू के तौर पर 150 रूपये दिए जाएंगे। जिसके बाद होटल साई ग्रैंड पैलेस के नाम भेजकर रेटिंग देने के लिए कहा और स्क्रीन शॉट भेजने के लिए कहा। होटल की रेटिंग देकर उन्हें स्क्रीन शॉट भेजा तो उनके खाते में 150 रुपये ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद उन्होंने एक टास्क ग्रुप में जोड़ दिया, जिससे उनको 24 टास्क मिलते। जिनमें से 4 प्रीपेड और बाकी रिव्यू करने वाले होते। आरोपियों द्वारा उनको टेलीग्राम पर बने ग्रुप में जोड़ दिया गया। जिसमें 90 मेंबर थे। ग्रुप में कुछ होटल के नाम भेजे और गूगल रिव्यू कर स्क्रीन शॉट भेजने के लिए कहा। उसके बाद प्रीपेड टास्क करने के लिए कहा, जिसके लिए 2 हजार रुपये देने के लिए कहा। उन्होंने पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इस तरह से आरोपियों ने टेलीग्राम के माध्यम से अलग-अलग टास्क के नाम पर व फर्जी वेबसाइट पर नकली बैलेंस खाते में दिखाकर उनके साथ धोखाधड़ी करके कुल 8 लाख 63 हजार 200 रुपये की ठगी की। थाना साइबर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed