फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   fraud men arrested

Faridabad News: पुराने सिक्कों के नाम पर लोगों से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sun, 20 Jul 2025 11:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
fraud men arrested
पुराने सिक्कों के नाम पर लोगों से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



पिनगवां। सोशल मीडिया के माध्यम से पुराने सिक्कों के नाम पर लोगों से ठगी करने के मामले में पिनगवां पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान साहिल पुत्र इसराइल निवासी अकबरपुर के में हुई है। थाना प्रभारी सुभाष चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी साहिल फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पुराने सिक्के व करेंसी के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने का काम करता था। वह पुराने सिक्के खरीदने के शौकीन लोगों के फोन नंबर लेकर उनके व्हाट्सएप अकाउंट के जरिए संपर्क करता था और उनके लिए पुराने सिक्के करेंसी का लालच देकर उनको ठगी का शिकार बनाता था। उसके बाद आरोपी खाता नंबर भेज कर टोकन मनी और फाइल चार्ज के नाम पर पैसे लेता था। आरोपी साहिल के पास से एक नंबर बरामद किया गया है जिसके जरिए 68 हजार से ज्यादा रुपये की ठगी की गई थी। आरोपी के पास से एक मोबाइल व एक सिम कार्ड भी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि रिमांड के दौरान बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed