फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fraud in the name of e-commerce trading; four accused arrested.

Faridabad News: ई-कॉमर्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 30 Sep 2026 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of e-commerce trading; four accused arrested.
व्हॉट्सएप ग्रुप से जोड़कर भेजा था लिंक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ट्रेडिंग के नाम पर महिला से 3 लाख 44 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इनमें तीन आरोपी खाताधारक हैं, जबकि एक ने कथित तौर पर ठगी के लिए बैंक खाता उपलब्ध कराया था।

आरोपियों की पहचान गौरव श्रीवास्तव (23), सौरभ कुशवाह (21), मोहित (24), तीनों निवासी गुना मध्यप्रदेश और रवि (23) निवासी ललितपुर उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है। चारों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, सेक्टर-91 निवासी महिला ने शिकायत में बताया कि अगस्त में अज्ञात नंबर से उसे व्हॉट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप में भेजे गए लिंक पर क्लिक करने पर ई-कॉमर्स वेबसाइट खुली। वहां प्रोडक्ट खरीदने और बाय-बैक विकल्प के जरिए मुनाफा मिलने का झांसा दिया गया। शिकायतकर्ता ने अलग-अलग किस्तों में 2.30 लाख रुपये लगाए। रकम निकालने का प्रयास करने पर खाता फ्रीज होने की बात कही गई। खाता अनफ्रीज कराने के नाम पर आरोपियों ने 1,14,520 रुपये और जमा करा लिए थे। इसके बाद भी रकम वापस नहीं मिली। शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में प्राथमिकी दर्ज की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed