फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fraud cases registered against six including former member of Haryana Public Service Commission

Faridabad News: हरियाणा लोकसेवा आयोग के पूर्व सदस्य समेत छह पर धोखाधड़ी केस दर्ज

Wed, 20 Mar 2024 10:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Fraud cases registered against six including former member of Haryana Public Service Commission
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। हरियाणा लोकसेवा आयोग के पूर्व सदस्य व पलवल से भाजपा नेता हरेंद्र पाल सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, क्राउन बिल्डर एंड प्रमोटर दिनेश कसाना समेत तीन अन्य लोगों के खिलाफ सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल थाना पुलिस ने केस दर्ज किया गया। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ित से पलवल बस अड्डा के पास बने मॉल में दुकान बेचने के बदले पांच लोगों से 47 लाख रुपये लेने के बाद भी दुकान नहीं दी। पांच लाेगों ने आरोपियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एसपी पलवल से शिकायत दर्ज कराई। एसपी पलवल के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक उन्होंने वर्ष 2008 में दुकानों के लिए बुकिंग कराई थी।
बल्लभगढ़ के गांव सीकरी निवासी राजदेव शर्मा, इंद्रपुरी मोहल्ला पलवल निवासी सम्मी कुमार मारवाह, सेक्टर-3 निवासी सपना वर्मा, पलवल के गांव सिहौल निवासी श्यामलाल और काजीवाड़ा, पलवल निवासी योगेश कथूरिया ने पुलिस को बताया कि पलवल हाईवे पर बस अड्डे के पास सुरेन्द्र पाल सिंह और हरेन्द्र पाल सिंह की जमीन है। दोनों ने डीसी गुप्ता और क्राउन प्लाजा के प्रमोटर दिनेश कसाना से मिलकर वर्ष 2008 में जमीन पर मॉल व दुकान बनाने का काम शुरू किया था। राम व श्याम नामक प्रॉपर्टी डीलर ग्राहकों से कमीशन लेकर इस मॉल में बनाई गई दुकानों की खरीद फरोख्त कराते थे। शिकायतकर्ताओं ने मॉल में बनी हुई दुकान खरीद करना चाहते थे। इसी दौरान इनकी मुलाकात राम व श्याम से हुई तो राम व श्याम ने मुझे पूरा-पूरा विश्वास दिलाया कि हम आपको इस मॉल में उचित रेट पर अच्छी दुकान तैयार कराकर दिला देंगे। राम व श्याम ने फिर इन लोगों की मुलाकात माह सितंबर 2008 में सुरेन्द्र पाल सिंह, हरेन्द्र पाल सिंह, डीसी गुप्ता व दिनेश कसाना से कराई। आरोप है कि चारों ने बताया कि हमने राम व श्याम को मॉल में बनने वाली दुकानों को बेचने का जिम्मा सौंपा हुआ है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता राजदेव शर्मा का कहना है कि उनका आरोपियों से मॉल में प्रथम तल पर बनी हुई दुकान का राम व श्याम ने मालिकान से कुल 36 लाख रुपये से अधिक, श्याम लाल का प्रथम तल पर बनी हुई दुकान का कुल 34 लाख रुपये से अधिक, सम्मी कुमार मारवाह का मॉल में भूतल पर बनी हुई दुकान का कुल 35 लाख रुपये से अधिक, सपना वर्मा का भूतल पर बनी हुई दुकान का कुल 36 लाख रुपये से अधिक और योगेश कथूरिया का सौदा प्रथम तल पर बनी हुई दुकान का कुल 31 लाख रुपये से अधिक में तय हुआ था। शिकायतकर्ता राजदेव शर्मा ने साढे सात लाख, सम्मी कुमार ने साढ़े तीन लाख, सपना वर्मा ने 7 लाख से अधिक श्यामलाल ने 13 लाख से अधिक और योगेश कथूरिया ने 15 लाख रुपये किस्तों में जमा करा चुके हैं। आरोप है कि जब वह अपनी दुकानों की रजिस्ट्री कराने और कब्जा देने की मांग की तो आरोपियों ने मामले को टरकाते रहे। पहले काम बंद होने का बहाना बनाया तो कभी हाईटेंशन तार को शिफ्ट होने के बाद काम पूरा करा दुकान का कब्जा देने की बात करते रहे। शिकायतकर्ता पुलिस प्रशासन, स्थायी लोक अदालत और हाईकोर्ट के चक्कर लगाते रहे। पीड़ितों का आरोप है कि उक्त आरोपियों ने अपनी ऊंची पहुंच का हवाला देकर झूठे केस में फंसाने की धमकी देते रहे। आखिर में एसपी पलवल के निर्देश पर सेंट्रल थाना सेक्टर 12 पुलिस ने एचएसएससी के पूर्व सदस्य एवं भाजपा नेता हरेंद्र पाल सिंह, भाई सुरेंद्र पाल सिंह, क्राउन प्लाजा के प्रमोटर दिनेश कसाना, डीसी गुप्ता और प्रॉपर्टी डीलर राम व श्याम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने कहा है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच शुरु कर दी गई है। फिलहाल आरोपी गिरफ्तार बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed