फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   fracture gang's member arrested

फ्रैक्चर गैंग का एक और बदमाश काबू

Fri, 07 Jun 2019 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
fracture gang's member arrested
फरीदाबाद सेक्टर 85 अपराध शाखा ने फरेक्चेर गैंग के बदमाश को गिरफ्तार किया । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। फ्रैक्चर गैंग के सरगना के भाई मनोज नचौली को क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से दो पिस्तौल, दो बंदूक, 20 कारतूस और एक कार बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी पिछले माह पलवल में हुए एक हत्याकांड में भी शामिल था। पुलिस मनोज के भाई और गैंग के सरगना कुलभूषण उर्फ कुल्लू व उसके तीन साथियों को पकड़कर पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

एसीपी क्राइम अनिल कुमार ने बताया कि दहशत फैलाने के लिए लोगों के साथ मारपीट कर उनका वीडियो बनाकर वायरल करने वाले फ्रैक्चर गैंग के बदमाश मनोज नचौली को बृहस्पतिवार शाम को बदरपुर बार्डर के नजदीक इस्माइलपुर से गिरफ्तार किया है। इस्माइलपुर में वह अपनी बहन के घर में छिपा हुआ था। फ्रैक्चर गैंग ने इस साल मार्च में गांव वजीरपुर निवासी संजू के हाथ पैर तोड़कर वीडियो वायरल किया था। इसके बाद पुलिस इस गिरोह के पीछे लगी हुई थी। इससे पहले भी इस गैंग ने कई वारदात की थी और सरेआम कई लोगों को पीटकर दहशत फैला चुका था।
विज्ञापन

एसीपी अनिल कुमार के अनुसार, पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी मनोज ने बताया कि 13 मई को गांव बहरौला के पास गांव फुलवाड़ी के दो दूधियों मामराज और जिले सिंह को भी गोली मारी थी। इसमें मामराज की मौत हो गई थी, जबकि जिले सिंह गंभीर रूप से घायल था। इस मामले में पलवल पुलिस को भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 प्रभारी सुमेर सिंह ने बताया कि मनोज के खिलाफ थाना भूपानी व तिगांव में करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं, जिनमें यह वांछित है। इस पर हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट, रंगदारी, लूट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। क्राइम ब्रांच फ्रैक्चर गैंग के सरगना गांव नचौली निवासी कुलभूषण, भारत कॉलोनी निवासी अंकित, तिगांव निवासी दीपक को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इस गिरोह के अधिकांश बदमाश पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed