{"_id":"67f9645bc8be2d914a05df14","slug":"four-vehicles-collided-on-the-highway-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-41541-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हाईवे पर टकराई चार गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हाईवे पर टकराई चार गाड़ियां
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर शुक्रवार दोपहर चार कार आपस में टकरा गई। हादसे के दौरान ये तीन गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इससे करीब आधे घंटे तक अन्य वाहन चालकों को जाम के हालात का सामना करना पड़ा। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि हादसे में किसी को चोट नहीं लगी है। मामले में कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है।
ये हादसा एनएचपीसी मैट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार दोपहर बाद हुआ। एक कार सवार ने अचानक से ब्रेक लगा दिए। जिससे उसके पीछे आ रही तीन गाड़ियां टकराती चली गई। ये कार स्पीड में थी जिसके चलते टक्कर लगने से इनमें काफी नुकसान हो गया। एक कार के तो एयरबैग भी खुल गए। हादसे के बाद सभी कार वाले उतरे और आगे वाले कार सवार के अचानक ब्रेक मारने का विरोध जताया। लेकिन आरोप है कि वो खुद को पुलिसकर्मी बताकर अपनी कार को भगा ले गया। क्योंकि उसकी कार का पिछला हिस्सा ही क्षतिग्रस्त हुआ था। जबकि बाकी कार के आगे के हिस्से भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। हादसे के बाद लगभग आधे घंटे तक यहां वाहनों का दबाव रहा और जाम के हालात भी बने रहे। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी कार को सड़क किनारे कर यातायात सुचारू कराया। पुलिस के अनुसार हादसे में किसी को चोट नहीं आई है।