फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four teams investigating theft case at home of Olympian and six-time world champion boxer Mary Kom

मुक्केबाज मैरी कॉम के घर बड़ी चोरी: चोरों ने बड़ी इत्मिनान से दिया वारदात को अंजाम, LED टीवी तक उतारकर ले गए

Sun, 28 Sep 2025 08:00 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: विकास कुमार Updated Sun, 28 Sep 2025 08:00 PM IST
सार

सीसीटीवी फुटेज में 23 सितंबर की देर रात 03:42 बजे चोर जाते दिखे। सबसे पहले एक युवक कुछ सामान लेकर जाता दिखा। इसके बाद दूसरा युवक भी पैदल ही एलईडी टीवी लेकर जाता फुटेज में दिखे। इनके बाद स्कूटी पर सवार होकर दो युवक सामान के साथ यहां से निकल गए। इनके बाद तीन युवक पैदल ही यहां से सामान के साथ जाते फुटेज में दिखे। 

विज्ञापन
Four teams investigating theft case at home of Olympian and six-time world champion boxer Mary Kom
मैरी कॉम - फोटो : PTI

विस्तार

ओलंपियन व छह बार की वर्ल्ड चैंपियन मुक्केबाज मैरी कॉम के फरीदाबाद सेक्टर-46 स्थित घर में चोरों ने बड़ी इत्मिनान से चोरी की। आरोपी यहां से एलईडी टीवी समेत अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। 23 सितंबर की देर रात 03:42 बजे कुल 7 आरोपी मकान से निकलकर गली से होकर जाते हुए सीसीटीवी फुटेज में दिखे हैं। मामले में मैरी कॉम के केयरटेकर की शिकायत पर सूरजकुंड थाना में शनिवार को एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि अपराध शाखा की तीन व सूरजकुंड थाना पुलिस की टीम मिलकर आरोपियों को पकड़ने के प्रयास कर रही है। चोरी हुए सामान की डिटेल अभी पुलिस को मुहैया नहीं कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैरी कॉम के सेक्टर-46 स्थित मकान नंबर 300 में ये चोरी हुई। मुक्केबाज बीते तीन साल से यहां इस मकान में रह रही हैं। लेकिन इन दिनों वो मेघालय में एक इवेंट में गई हुई हैं। पुलिस की मानें तो 10 दिन से अधिक समय से मकान बंद था और यहां कोई नहीं रह रहा। मैरी कॉम के एक पड़ोसी ने शनिवार को अपने मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो पाया कि 23 सितंबर की देर रात कुछ लोग मैरी कॉम के मकान से कूदकर सामान के साथ गली से जा रहे थे।

विज्ञापन

पड़ोसी ने सूचना मैरी कॉम को दी तो उन्होंने अपने केयरटेकर को मकान पर भेजा। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। सूरजकुंड थाना पुलिस व अपराध शाखा की टीमों ने मौके पर पहुंच जांच की। जांच में पता चला कि बगल के खाली प्लॉट से सीढ़ी लगाकर चोर अंदर घुसे और चोरी की। इसके बाद इसी रास्ते से सामान लेकर चोर बाहर आए।

सीसीटीवी फुटेज में 23 सितंबर की देर रात 03:42 बजे चोर जाते दिखे। सबसे पहले एक युवक कुछ सामान लेकर जाता दिखा। इसके बाद दूसरा युवक भी पैदल ही एलईडी टीवी लेकर जाता फुटेज में दिखे। इनके बाद स्कूटी पर सवार होकर दो युवक सामान के साथ यहां से निकल गए। इनके बाद तीन युवक पैदल ही यहां से सामान के साथ जाते फुटेज में दिखे। इन तीनों में से बीच में भाग रहे युवक की पीठ पर कपड़े जैसे चद्दर में सामान बांधकर लादा हुआ था। मामले में पुलिस की टीम आरोपियों की पहचान के लिए आस-पास के अन्य कैमरों की फुटेज भी चेक कर रही है। ताकि ये पता चल सके कि आरोपी किस ओर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed