फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four people including three women were taken hostage and beaten.

Faridabad News: तीन महिलाओं सहित चार को बंधक बनाकर पीटा

Wed, 10 Jul 2024 10:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Four people including three women were taken hostage and beaten.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। आदर्श नगर क्षेत्र में तीन महिलाओं सहित चार के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला के पति और सास ने उनपर हमला करने के लिए 10 लोगों को घर पर भेजा था। थाना आदर्श नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विष्णु कॉलोनी निवासी आरती ने बताया कि वह बहन प्रिया, दोस्त काजल और बेटे के साथ रहती हैं। 9 जुलाई को उनके घर पर चार लड़के व छह लड़कियां डंडा लेकर आईं और उनको घर के अंदर बंधक बनाकर मारपीट की। मारपीट करने के बाद आरोपियों ने उनको व बहन को कमरे से बाहर निकाल दिया लेकिन उनके बेटे को बंधक बनाकर आरोपियों ने मकान खाली करने की धमकी दी।
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उनके गले से मंगलसूत्र और कान के टॉप्स भी छीन लिए। कुछ समय के बाद जब भाई और भाभी आए तो आरोपी दूसरों की छत से फरार हो गए। आरोपी मौके पर अपनी एक मोटरसाइकिल भी छोड़कर भाग गए। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। आरोप है कि आरोपियों को मारपीट करने के लिए उनके पति कुलदीप और सास ने भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed